फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maulana Salman Nadvi says I disassociate myself from the Ram Mandir issue

मौलाना सलमान नदवी ने राममंदिर मुद्दे से खुद को किया अलग- बोले कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे

Sat, 03 Mar 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Mar 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
Maulana Salman Nadvi says I disassociate myself from the Ram Mandir issue
सलमान नदवी - फोटो : ani

मौलाना सलमान नदवी ने राममंदिर मुद्दे से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा है कि हम कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे। 

विज्ञापन

 

आपको बता दें कि सलमान नदवी ने ही अयोध्या मुद्दे पर सुलह का फॉर्मूला दिया था। जिसके बाद उन्हें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से निष्कासित कर दिया गया था। वहीं, मामले से खुद को अलग करने के बाद उन्होंने ये भी स्पष्ट कर दिया कि वो बोर्ड में वापस लौटने के इच्छुक हैँ लेकिन पहले असदुद्दीन ओवैसी और कमल फारूक़ी समेत चारों लोगों को हटाया जाए।  

विज्ञापन


नदवी के कदम पीछे खींचने से हर कोई हैरान हैं। नदवी कोर्ट से बाहर ही इस मुद्दे को सुलझाने में जुटे थे। लेकिन अब मामले में यू-टर्न लेते हुए खुद को पूरी तरह अलग कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल अयोध्या मिशन पर निकले आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने गुरुवार को ही लखनऊ में सलमान नदवी से मुलाकात की थी। 

जिसके एक दिन बाद ही शुक्रवार को नदवी ने कहा कि अब वो राम मंदिर विवाद में नहीं पड़ना चाहते। नदवी ने कहा कि अयोध्या मामले में हम को पक्षकार नहीं है। साथ ही उन्होंने एलान किया कि राम मंदिर और बाबरी मस्जिद मामले को हमने अपने एजेंडे से बाहर कर दिया है। 

 

 

Maulana Salman Nadvi says I disassociate myself from the Ram Mandir issue
श्री श्री रविशंकर व मौलाना सलमान नदवी व अन्य। - फोटो : amar ujala

आपको बता दें कि लखनऊ में नदवी और श्री श्री रविशंकर की आधे घंटे से अधिक समय तक आपस में चर्चा हुई थी। जिसके बाद बाहर निकले रविशंकर ने कहा कि अयोध्या मसले का हल दोनों पक्षों के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में निकलना चाहिए। इसी मुद्दे पर हम दोनों के बीच चर्चा भी हुई है और इसे आगे भी जारी रखेंगे। इस मौके पर पूर्व आईएएस अधिकारी अनीस अंसारी भी मौजूद थे। 

रविशंकर ने कहा थ्ाा कि अयोध्या के विवाद को लेकर हमें सभी पक्षों की तरफ  से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हम दोनों समुदायों के बीच सौहार्द और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर बात कर रहे हैं। मामले में जल्दबाजी में हल नही निकलेगा। इसके लिए सभी लोगों को सच्चे मन से तैयाj होना होगा।

उन्होंने कहा कि देश की शीर्ष कोर्ट का फैसला हम मानते हैं लेकिन जो हम लोग दिल से फैसला लेंगे उसकी अलग बात होगी। हम चाहते हैं राम मंदिर का  मुद्दा हम लोग आपसे मुलाकात और बातचीत से हल कर लें, क्योंकि कोर्ट से राम जन्मभूमि विवाद का कोई हल नहीं निकल सकता क्योंकि कोर्ट के फैसले से किसी एक पक्ष को हार स्वीकार करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed