{"_id":"5ff483a96e0fd5303701ab29","slug":"maulana-saif-abbas-calls-the-shia-massacre-unfortunate-says-minorities-not-safe-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना सैफ अब्बास ने शियाओं के नरसंहार को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा-पाक में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना सैफ अब्बास ने शियाओं के नरसंहार को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा-पाक में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं
Tue, 05 Jan 2021 08:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Jan 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
मौलाना सैफ अब्बास
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया धर्म गुरू मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान कोएटा में 11 कोयला खदान मजदूरों की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने शियाओं की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सुरक्षित नही है।
मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद का बोल बाला है। पाकिस्तान खुद को इस्लामी देश कहता है, वास्तव में आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा है और लगातार अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहा है। मौलाना ने कहा कि गुरुद्वारों, मंदिरों और इमामबाडों को ध्वस्त किया जा रहा है। शिया, हिंदू और सिख मारे जा रहे हैं। अपहृत श्रमिकों के नाम पूछ कर शियाओं को मारना इस बात का प्रमाण है कि वहां अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले, गुरुद्वारों, मंदिरों और इमामबाड़ों को नुकसान पहुंचा गया था। अब 11 गरीब मजदूर शहीद हुए हैं। मौलाना ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र से आग्रह करते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पाकिस्तान सरकार को तुरंत प्रतिज्ञा दिलाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो। मौलाना ने कहा कि दुनिया भर के शिया पाकिस्तानी शियाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और हम देश के सभी संगठनों और संस्थानों से अपील करते हैं कि वे पाकिस्तान में शियाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र को एक पत्र भेज कर विरोध दर्ज करें।