फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow : शिक्षा और भाईचारे की अलख जला कर चले गये मौलाना राबे हसनी नदवी, 94 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Fri, 14 Apr 2023 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 Apr 2023 12:33 AM IST
सार

मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी रमजान के महीने में रायबरेली स्थित अपने आवास पर ही रह कर इबादत करते थे। बीते सोमवार को उनको सीने जकड़न और निमोनिया की शिकायत के बाद बीते शुक्रवार को लखनऊ लाया गया। यहां पर नदवा स्थित मेहमानखाने में उन्हें चिकित्सकों की निगरानी रखा गया था।

विज्ञापन
Maulana Rabe Hasni Nadvi passed away at the age of 94
मौलाना राबे हसनी नदवी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े और प्रभावशाली संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। मौलाना राबे हसनी नदवी कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें बीते शुक्रवार को इलाज के लिये रायबरेली से लखनऊ लाया गया था। उन्हें डाक्टरों की निगरानी में नदवा में रखा गया था। करीब 94 वर्षीय बुजुर्ग आलिम ए दीन मौलाना राबे की शाम करीब चार बजे सांसें थम गईं। मौलाना के देहांत की खबर फैलते ही उनके चाहने वालों का हुजूम नदवा पहुंचने लगा। यहां पर लोगों ने छलकती आंखों से उन्हें पुरसा दिया। मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी रमजान के महीने में रायबरेली स्थित अपने आवास पर ही रह कर इबादत करते थे। बीते सोमवार को उनको सीने जकड़न और निमोनिया की शिकायत के बाद बीते शुक्रवार को लखनऊ लाया गया। यहां पर नदवा स्थित मेहमानखाने में उन्हें चिकित्सकों की निगरानी रखा गया था। आज शाम को अचानक उनको सांस लेने में दिक्कत हुई और उनका इंतेकाल हो गया। उनके देहांत की खबर फैलते ही नदवा में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। 

Maulana Rabe Hasni Nadvi passed away at the age of 94
जनाजे में शामिल लोग... - फोटो : अमर उजाला

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि रात नदवा में उनके जनाजे की नमाज अदा कराने के बाद सुबह आठ बजे उनके जनाजे की नमाज फिर से रायबरेली में होगी। इसके बाद सुबह उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। मौलाना राबे को पुरसा देने के लिये मौलाना खाालिद रशीद फरंगी महली, शिया धर्मगुरू मौलाना सैफ अब्बास नकवी, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, उर्दू अकादमी के चेयरमैन कैफुल वरा, मौलाना अब्दुल अली फारूकी, इंट्रीग्रल विश्वविद्यालय के कुलपति वसीम अख्तर के अलावा शहर के तमाम उलमा, सामाजिक कार्यकर्ता और उनके चााहने वालों ने नदवा पहुंच कर खिराजे अकीदत पेश की।

Maulana Rabe Hasni Nadvi passed away at the age of 94
जनाजे में शामिल लोग... - फोटो : अमर उजाला

ये जनाजा है अली का, शाहे खैबरगीर का, आज बाबा मर गया है शब्बर ओ शब्बीर का...। पैगंबर मोहम्मद साहब के दामाद हजरत अली की शहादत की याद में बृहस्पतिवार काे इमाम के ताबूत का जुलूस निकला। इमाम के ताबूत की जियारत कर हर आंख नम हो गई। फिजा में हर तरफ या अली मौला-हैदर मौला की सदाएं गूंज उठीं। ताबूत का जुलूस रुस्तम नगर स्थित रौजा-ए-शबीह नजफ से निकलकर कर्बला तालकटाेरा में जाकर संपन्न हुआ। यहां पर ताबूत काे कत्लगाह में अकीदत के साथ दफनाया गया। तााबूत के दफन होने के साथ ही हजरत अली की शहादत की याद में तीन दिन से चल रहा गम का सिलसिला भी खत्म हाे गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maulana Rabe Hasni Nadvi passed away at the age of 94
जनाजे में शामिल लोग... - फोटो : अमर उजाला

19वें रमजान को हजरत अली नमाज पढ़ने के दौरान सजदे में थे ताे इस्लाम के दुश्मनों ने उनके सिर पर जहर से बुझी तलवार से वार किया था। इससे वह जख्मी हो गये थे और 21वीं रमजान काे उनकी शहादत हाे गई थी। इसी दर्दनाक शहादत की याद में रौजा-ए-शबीह नजफ से सुबह ताबूत का जुलूस निकाला गया। इससे पहले मौलाना यासूब अब्बास ने सुबह की नमाज के बाद अलविदाई मजलिस काे खिताब किया। मजलिस के बाद महिलाओं ने ताबूत पुरुषों को सौंप दिया। ताबूत रौजा-ए-नजफ से अपनी मंजिल कर्बला तालकटोरा के लिए रवाना हुआ। जुलूस में शामिल अजादार ताबूत काे चूमने व कंधा देने के लिए बेकरार थे। जुलूस छोटे साहब, आलम रोड, कर्बला दियानुतददाैला, काजमैन हाेते हुए मंसूर नगर तिराहा पहुंचा। इसके बाद हैदरगंज पहुंचा। यहां परंपरा के मुताबिक एक कुएं के पास कुछ पलों के लिए ताबूत को रोककर एक काली चादर चढ़ाई और फिर कर्बला तालकटोरा ले जाकर दफन किया गया। लोगों ने दिनभर तालकटोरा पहुंच कर हजरत अली की तुरबत पर फातेहा पढ़ा।

विज्ञापन
Maulana Rabe Hasni Nadvi passed away at the age of 94
मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी - फोटो : amar ujala

शहर के तमाम इलाकों में मजलिस व मातम कर अजादारों ने हजरत अली को आंसुओं का नजराना पेश किया। महिलाओं ने घर-घर जाकर नौहाख्वानी की। इस दौरान 18 रमजान काे लोगाें ने अपने घरों में रखे ताबूतों काे भी उठाया, जिन्हें काजमैन में दफन किया गया। कर्बला दियानुदुद्दौला में बेटी के घर बाप का पुरसा शीर्षक से मजलिस हुई। मस्जिद मिर्जा जैना महमूद नगर मौलाना सैयद खुमैनी हैदर उतरौलवी ने मजलिस काे खिताब किया। मगरिब की नमाज के बाद शहर के इमामबाड़ों, कर्बलाओं व घरों में खड़ी मसूर की दाल चावल पर नज्र का आयोजन किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed