फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maulana Kalbe Jawad demands withdraw of Waqf law said Govt saying we want welfare after scratching your house

UP: 'वक्फ कानून वापस लेने की मांग...', मौलाना कल्बे जवाद बोले- हमारा घर छीनकर सरकार कह रही हम भलाई चाहते हैं

Fri, 11 Apr 2025 05:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Apr 2025 05:36 PM IST
सार

लखनऊ में वक्फ कानून वापस लेने की मांग को लेकर शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि हमारा घर छीनकर सरकार कह रही है कि हम भलाई चाहते हैं। 

विज्ञापन
Maulana Kalbe Jawad demands withdraw of Waqf law said Govt saying we want welfare after scratching your house
वक्फ कानून वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को बकी के पुनर्निर्माण और वक्फ कानून वापस लेने की मांग को लेकर शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। जन्नतुल बकी विध्वंस को 100 साल पूरे होने पर लोगों ने इसके पुनर्निर्माण की मांग उठाई। 

विज्ञापन


जुमे की नमाज के बाद सभी लोग एकत्र हुए। हाथों में तख्तियां लेकर सऊदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद के नेतृत्व में बड़ा इमामबाड़ा की आसिफी मस्जिद के बाहर किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने वक्फ कानून वापस लेने की मांग को लेकर भी नारेबाजी की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: अवध विवि में शराब पी रहे थे तीन शिक्षक, निरीक्षण करने पहुंचे राज्यपाल के ओएसडी ने रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

वक्फ सम्पत्तियों को बर्बाद करने के लिए कानून बनाया गया

शिया धर्म गुरु कल्बे जवाद ने कहा कि कानून बनते ही तमाम इमामबाड़े और कर्बला वक्फ से बाहर कर दिए गए हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की मुहिम का हम समर्थन करते हैं। जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी शुरू किया जाएगा। अभी वक्फ सम्पत्तियों को बर्बाद करने के लिए कानून बनाया गया है। अगला नंबर दलितों का आएगा। इस बात को उन्हें समझना होगा। सरकार हमारा घर छीनकर कह रही है कि हम भलाई चाहते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed