Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mathematical principles, formulas, and calculations are the foundation of AI.

Lucknow News: गणितीय सिद्धांत, सूत्र और गणना हैं एआई का आधार

Sun, 29 Nov 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Mathematical principles, formulas, and calculations are the foundation of AI.
कार्यक्रम में मौजूद (बाएं से दाएं) भारत गणित परिषद के सचिव प्रो. पंकज माथुर, भारत गणित परिषद के
लखनऊ। भारत गणित परिषद की अध्यक्ष प्रो. पूनम शर्मा के अनुसार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की वजह से गणित की उपयोगिता और भी बढ़ गई है। एआई का पूरा आधार गणितीय सिद्धांतों, सूत्रों और गणनाओं पर टिका है। गणितीय सूत्रों और एल्गोरिदम की मदद से ही कंप्यूटर को सीखने, समझने और निर्णय लेने योग्य बनाया जाता है। प्रो. शर्मा के साथ ही दुनियाभर के विद्वानों ने शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित भारत गणित परिषद के 73वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में गणित की आधुनिक उपयोगिता बताई।
विज्ञापन

प्रो. शर्मा ने बताया कि सांख्यिकी और प्रायिकता के माध्यम से एआई बड़ी मात्रा में उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण कर निष्कर्ष निकालता है। बीजगणित, कैलकुलस और सांख्यिकी की मदद से मशीनें पुराने आंकड़ों से सीखती हैं और भविष्य के परिणामों का अनुमान लगाती हैं। भारत गणित परिषद के पूर्व अध्यक्ष और सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रो. एसएस खरे के अनुसार शून्य और दशमलव प्रणाली के बिना आज कंप्यूटर, मोबाइल और यूपीआई की कल्पना भी संभव नहीं है। हमारे प्राचीन भारतीय गणितज्ञों की खोजों ने आज आधुनिक तकनीक की नींव रखी है। इस मौके पर लविवि कुलपति प्रो. जेपी सैनी और भारत गणित परिषद के सचिव प्रो. पंकज माथुर मौजूद रहे। सम्मेलन के तकनीकी सत्रों में प्रो. यूसी डे ने सापेक्षिक स्पेस-टाइम, ऑस्ट्रेलिया के प्रो. टेरेंस मिल्स ने कीन्स और प्रायिकता विषय पर व्याख्यान दिया। प्रो. एसएस मिश्रा और जर्मनी के प्रो. जे. प्रेस्टिन ने भी अपने शोध विषयों पर विचार रखे।
विज्ञापन


आचार्य पिंगल का बाइनरी कोड आज कंप्यूटर का आधार

इस मौके पर प्रो. एसएस खरे ने भारत की गणितीय विरासत और आज इसकी प्रासंगिकता विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि आचार्य पिंगल ने करीब दो हजार वर्ष पहले छंदशास्त्र में बाइनरी कोड का वर्णन किया था जो आज कंप्यूटर का आधार है। आर्यभट्ट की कुट्टक विधि का संबंध आधुनिक क्रिप्टोग्राफी से है, जिसका इस्तेमाल व्हाट्सएप और बैंकिंग में सुरक्षित संचार के लिए किया जाता है। चक्रवाल विधि संख्या सिद्धांत और अंतरिक्ष विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आचार्य पिंगल ने अपने प्राचीन ग्रंथ छंदशास्त्र में लघु और गुरु अक्षरों के क्रम के माध्यम से ऐसी गणना पद्धति प्रस्तुत की थी जिसे आधुनिक बाइनरी प्रणाली से जोड़कर देखा जाता है। उन्होंने उदाहरण समझाते हुए कहा कि लघु अक्षर में इसे 0 के रूप में समझा जा सकता है जबकि गुरु अक्षर में इसे एक के रूप में समझा जा सकता है। ऐसे में लघु और गुरु अक्षरों के अलग-अलग क्रम बनाकर छंदों की संभावनाओं की गणना की जाती थी। आज आधुनिक कंप्यूटर का दौर है तो 0 और एक के दो अंकों वाली बाइनरी प्रणाली पर काम करते हैं। ऐसे में आचार्य पिंगल की छंद गणना पद्धति और आधुनिक बाइनरी प्रणाली के बीच वैचारिक समानता दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई, डाटा साइंस और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए संभावनाएं बढ़ीं
प्रो. पंकज माथुर के मुताबिक विद्यार्थियों के लिए इसका महत्व आज गणित केवल परीक्षा में अच्छे अंक पाने का विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह तकनीकी दुनिया में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि एआई के दौर में गणित का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि इसकी उपयोगिता और बढ़ गई है। भविष्य की तकनीक को समझने और बनाने के लिए गणित की मजबूत नींव जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed