फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   massive fire broke out in four-storey pipe warehouse in Lucknow brigade vehicles engaged in extinguishing fire

Lucknow News: अवैध गोदाम में लगी भीषण आग, छज्जा गिरने से पांच दमकलकर्मी घायल; चार घंटे में पाया गया काबू

Fri, 24 Oct 2025 08:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Oct 2025 08:27 PM IST
सार

राजधानी में अवैध गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। इस दौरान छज्जा गिरने से पांच दमकलकर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
massive fire broke out in four-storey pipe warehouse in Lucknow brigade vehicles engaged in extinguishing fire
Lucknow News: चार मंजिला पाइप गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की शाम तीन मंजिला मकान में बने अवैध फोटो फ्रेम गोदाम में आग लग गई। आग बुझाते समय मकान का छज्जा गिर गया। इसमें पांच दमकलकर्मी घायल हो गए। करीब चार घंटे में दमकलकर्मी आग पर काबू पा सके। गोदाम में फंसे पांच कर्मचारियों में से एक मामूली रूप से झुलस गया, जबकि अन्य चारों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन


घटना अलीगंज सेक्टर क्यू के उस्मानपुर गांव की है। यहां स्थित तीन मंजिला मकान में अमरजोत सिंह का फोटो फ्रेम का गोदाम है। शाम करीब 6:30 बजे गोदाम में काम चल रहा था। तभी अचानक आग लगने से वहां काम कर रहे पांच कर्मचारी फंस गए। वे मदद के लिए चीख पुकार मचाने लगे। 
विज्ञापन



लोग बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए

घटना से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने तलों को अपनी चपेट में ले लिया। किसी तरह से लोगों ने उन्हें बाहर निकाला फिर घटना की जानकारी दमकल कर्मियों और अलीगंज पुलिस को दी गई। लोग भी बाल्टियों में पानी भर-भरकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे।

दमकलकर्मी जब आग बुझा रहे थे, तभी मकान का छज्जा गिर गया। फायरमैन महेंद्र कुमार बिंद, गंगामणि सिंह, फायर मैन अशोक कुमार, रजनीश व सुनील कुमार उसकी चपेट में आकर चोटिल हो गए। आनन फानन दमकल कर्मियों और पुलिस ने मलबा हटाकर घायलों को महानगर स्थित भाऊराव देवरस अस्पताल पहुंचाया। एक के बाद एक कुल आठ दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

गनीमत रही बच गए दमकलकर्मी

पहली बार छज्जा गिरने से पांच दमकलकर्मी चपेट में आ गए थे। उनको निकाला ही जा रहा था तभी दूसरे हिस्से में दो बार छज्जा गिरा। गनीमत रही उस दौरान कोई चपेट में नहीं आया। घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर, जेसीपी एलओ बबलू कुमार, सीएफओ अंकुश मित्तल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

हॉस्टल का भी एक कमरा जलकर राख

सीएफओ ने बताया कि आग और फैलने की आशंका को देखते हुए मकान के पास बने गर्ल्स हॉस्टल को खाली कराया गया। वहां पर 15 छात्राएं व कर्मचारी मौजूद थे। गोदाम से जब आग फैली तो हॉस्टल का भी एक कमरा चपेट में आ गया था। जो जलकर राख हो गया। चूंकि हॉस्टल पहले ही खाली करवा लिया गया था लिहाजा कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

धमाकों और आग की लपटों को देख सहम उठे लोग

इस बीच ताबड़तोड़ धमाके होने लगे। धमक इतनी तेज थी कि लोग सिहर उठे। उनके घरों की खिड़कियों में लगे शीशे चटक गए। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। करीब चार घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

संकरी गली के कारण दमकल को हुई समस्या

इलाकाई निवासी वैभव मिश्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्होंने दमकल को दी थी। दमकल कर्मी समय रहते मौके पर आ भी गए थे। मगर वह मकान तक नहीं पहुंच सके। क्योंकि मकान तक पहुंचने का रास्ता काफी संकरा था। सीएफओ ने बताया कि रास्ता संकरा होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी समस्या हुई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

जेसीपी एलओ ने बताया कि आशंका है कि गोदाम में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। मामले की जांच की जाएगी। जख्मी दमकल कर्मियों का इलाज जारी है किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। सभी की हालत सामान्य है। गोदाम में काफी मात्रा में प्लास्टिक फोटो फ्रेम रखे थे। इस कारण आग ने विकराल हो गई।

संकरी गली के कारण दमकल टीम को हुई समस्या

रेहाना के परिचित वैभव मिश्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्होंने दमकल टीम को दी थी। दमकल कर्मी समय रहते मौके पर आ भी गए थे। मगर, वह मकान तक नहीं पहुंच सके। क्योंकि मकान तक पहुंचने का रास्ता काफी संकरा था। सीएफओ ने बताया कि रास्ता संकरा होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी समस्या हुई।

दमकल कर्मियों का चल रहा इलाज

जेसीपी एलओ के मुताबिक आशंका है कि गोदाम में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। मामले की जांच की जाएगी। सीएफओ अंकुश मित्तल के मुताबिक हादसे में जख्मी दमकल कर्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अभी उनकी हालत सामान्य है। गोदाम में काफी मात्रा में प्लास्टिक फोटो फ्रेम रखे थे। इस कारण आग ने विकराल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed