{"_id":"5e88ad548ebc3e78a9032f42","slug":"mask-will-be-mandatory-after-lockdown-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में लॉकडाउन के बाद बिना चेहरा ढके लोग नहीं निकल सकेंगे घर से बाहर, गरीबों को मुफ्त मिलेगा मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में लॉकडाउन के बाद बिना चेहरा ढके लोग नहीं निकल सकेंगे घर से बाहर, गरीबों को मुफ्त मिलेगा मास्क
Sat, 04 Apr 2020 09:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद सभी के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने की अनिवार्यता होगी। बिना मास्क के किसी को निकलने की इजाजत नहीं होगी। योगी सरकार प्रदेश की 23 करोड़ जनता के लिए 66 करोड़ स्पेशल खादी के मास्क बनवाएगी। गरीबों को मुफ्त में मास्क दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक में इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एक-दो दिनों में एपेडमिक एक्ट के तहत मास्क पहनने की अनिवार्यता के बारे में औपचारिक रूप से एलान किया जा सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क की कमी दूर करने और मास्क की कालाबाजारी पर अंकुश के लिए राज्य सरकार खुद ट्रिपल लेयर मास्क तैयार कराने जा रही है।
विज्ञापन
ये ट्रिपल लेयर स्वदेशी खादी मास्क उत्तर प्रदेश का ब्रांड होगा। यह मास्क गरीबों को मुफ्त और बाकी लोगों को किफायती कीमत पर मिलेगा। मास्क को धुलने के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि अगर 14 अप्रैल को लॉकडाउन समाप्त होता है तो महामारी अधिनियम (एपेडमिक एक्ट) के तहत सबको मास्क पहनना होगा। बिना मास्क किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।