फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   martyrs revenge taken within 13 days says yogi adityanath

शहीद जवानों की तेरहवीं से पहले लिया शहादत का बदला - मुख्यमंत्री योगी

Tue, 26 Feb 2019 10:41 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 26 Feb 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
martyrs revenge taken within 13 days says yogi adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पुलवामा आतंकी  हमले में शहीद हुए जवानों की तेरहवीं से पहले ही भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर चार सौ से अधिक आतंकियों को ढेर कर सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश को विश्वास था कि मोदी है तो हर कार्य मुमकिन है, नामुमकिन को मुमकिन बनाने का पर्याय मोदी बन चुके है।
विज्ञापन


मंगलवार को सरोजनी नगर के भागूखेड़ा गांव में मीडिया से बातचीत में कहा कि आज पूरा देश दोहरी दीपावली मना रहा है। एक तरफ जहां आजादी के बाद पहली बार जिन गांवों और घरों में बिजली पहुंची है उन परिवारों में दीपक जलाए गए  हैं। वहीं दूसरी ओर देश के बहादुर जवानों ने मंगलवार सुबह ब्रह्म मुहुर्त में ही सीआरपीएफ जवानों पर कायरना हमला करने वाले पापियों को सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में हमारे चालीस जवान शहीद हुए थे, भारतीय सेना ने चालीस केबदले चार सौ से अधिक आतंकियों को ढेर कर आतंक पर जोरदार प्रहार किया है। भारत केबहादुर जवानों ने मजबूत सरकार के नेतृत्व में पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकियों के ढिकानों को नेस्तोनाबूद किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कृतित्व से लोगों के विश्वास को कायम रखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सेना के शौर्य और पराक्रम का पूरा देश अभिनंदन कर रहा है। पाकिस्तान की धमकी के सवाल पर योगी ने कहा कि पाकिस्तान कई बार मुंह की खा चुका है, उसे अपने अस्तित्व केलिए जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed