{"_id":"6400f58e8af431760f075386","slug":"martyrs-last-rites-performed-with-state-honors-raebareli-news-c-13-1-112299-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजकीय सम्मान के साथ शहीद सिपाही का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजकीय सम्मान के साथ शहीद सिपाही का हुआ अंतिम संस्कार
Fri, 03 Mar 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज-सरेनी (रायबरेली)। प्रयागराज में गवाह उमेश पाल की हत्या के दौरान बदमाशों की गोली लगने से शहीद हुए सिपाही राघवेंद्र सिंह (गनर) का पार्थिव शरीर गुरुवार को पैतृक गांव कोरिहरा पहुंचा तो हर कोई गमगीन हो गया। गेंगासो गंगा घाट पर अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सतीश गणेश, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीओ लालगंज महिपाल पाठक की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सिपाही का अंतिम संस्कार हुआ। भाई ज्ञानेंद्र ने मुखाग्नि दी।
लखनऊ के एसजीपीजीआई से सुबह करीब नौ बजे सिपाही का तिरंगे में लिपटा हुआ पार्थिव शरीर लालगंज के गांधी चौराहा स्थित आवास पहुंचा तो मां अरुणा और बहन नेहा बेसुध हो गईं। दोनों को नाते-रिश्तेदारों ने किसी तरह संभाला।
वहां मौजूद हर कोई गमगीन हो गया। पुलिस के विशेष दस्ते ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान लोग सिपाही के अंतिम दर्शनों के लिए गांव पहुंचे। बाद में पार्थिव शरीर को पैतृक आवास कोरिहरा गांव ले जाया गया, जहां से गेंगासो गंगा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।