{"_id":"650bc25075deb8893d05d384","slug":"martyr-memorial-and-schools-named-after-soldiers-proposed-raebareli-news-c-101-1-slko1033-4286-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहीद स्मारक व सैनिकों के नाम स्कूलों का प्रस्ताव रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहीद स्मारक व सैनिकों के नाम स्कूलों का प्रस्ताव रखा
Thu, 21 Sep 2023 09:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डायरी
रायबरेली। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के सभागार में बुधवार को जिला सैनिक बंधु की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों का जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अतुल्य दयाल ने स्वागत किया। सीडीओ पजा यादव ने जिले व शासन स्तर पर पूर्व सैनिकों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में सैनिक बंधु सदस्यों ने शहीद स्मारक बनवाने व विद्यालयों के नाम शहीदों के नाम पर कराए जाने, पुलिस थानों, चौकियों में पूर्व सैनिकों के लिए अलग पंजिका बनाए जाने, गन लाइसेंस नवीनीकरण, पूर्व सैनिकों को ग्राम विकास समिति का सदस्य बनाए जाने, शहर में वाहन पार्किंग स्थल बनाए जाने सहित अन्य प्रस्ताव रखे। सीडीओ ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। सैनिक बंधु समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन राजपाल सिंह, दुष्यंत लाल, राम बंश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद