फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married Women filed fir

Lucknow News: विवाहिता के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वसूली

Mon, 07 Apr 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 07 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Married Women filed fir
विवाहिता के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वसूली
लखनऊ। बाराबंकी के हैदरगढ़ दतौली निवासी राममोहन ने शादी का झांसा देकर विवाहिता के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। फिर ब्लैकमेल कर 2.74 लाख रुपये वसूल लिए। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने रहीमाबाद थाने में राममोहन, उसके पिता नन्हू, बहनोई नंदकिशोर और महिला दयावती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता के मुताबिक कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर आरोपी से जान-पहचान हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा दिया और अपने घर ले गया। वहां उसने वीडियो बना लिए। विरोध पर मारपीट की। थानाध्यक्ष अनुभव सिंह के मुताबिक पीड़िता को बुलाया गया है। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, हजरतगंज निवासी महिला ने अज्ञात के खिलाफ आपत्तिजनक मेसेज भेजने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, एक अप्रैल की रात से कोई उन्हें अश्लील मेसेज भेज रहा है। विरोध पर गाली-गलौज करता है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक जिस नंबर से पीड़िता को मेसेज भेजे जा रहे हैं। उसकी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed