फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman staying at her maternal home hangs herself

Lucknow News: मायके में रह रही विवाहिता ने लगाया फंदा

Mon, 27 Jul 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Married woman staying at her maternal home hangs herself
प्रतीकात्मक।
मलिहाबाद। रहीमाबाद के उतरहटा गांव निवासी शालिनी यादव (20) ने रविवार दोपहर लगभग दो बजे मायके में फंदा लगा लिया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


शालिनी का विवाह एक साल पूर्व काकोरी के भवानी खेड़ा गांव में हुआ था। लगभग छह माह से शालिनी पारिवारिक विवाद के कारण मायके में रह रही थीं। मां रामवती ने बताया कि रविवार सुबह पति राम कुमार मलिहाबाद काम पर चले गए। वह परिवार के साथ गांव के निकट धान की रोपाई करने गई थीं। इस बीच शालिनी ने घर में छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। परिजन खेत से लौटे तो उसे फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों के मुताबिक बीते रविवार को ससुराल वालों से समझौता हुआ था। 29 जुलाई को शालिनी की विदाई होनी तय हुई थी। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed