फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman returns after seven years dies under suspicious circumstances murder case filed against in laws

Lucknow: सात साल बाद ससुराल लौटी महिला की मौत, मुकदमा दर्ज, डंडे से पीटकर मार डालने का आरोप

Tue, 13 May 2025 06:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 May 2025 06:03 PM IST
सार

लखनऊ के मलिहाबाद में सात साल बाद ससुराल लौटी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Married woman returns after seven years dies under suspicious circumstances murder case filed against in laws
क्राइम पेट्रोल देखकर पूर्व चालक ने मालिक के बाथरूम में लगाया था स्पाई कैमरा

विस्तार

माल के राजगढ़ स्थित ससुराल में कौशल्या (32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह दहेज प्रताड़ना के चलते करीब सात साल से मायके में रह रही थीं और करीब छह महीने पहले ही ससुराल आई थीं। कौशल्या के मायके वालों ने सफाईकर्मी पति विजय, सास रामपति, ससुर छोटे लाल और ननद सोनम पर डंडे से पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


रहीमाबाद क्षेत्र के ककरहिया गांव निवासी रामआसरे ने बताया कि उन्होंने बेटी कौशल्या का विवाह 10 वर्ष पूर्व राजगढ़ निवासी विजय से की थी। कौशल्या के भाई कमल के मुताबिक, रविवार दोपहर में दो बजे पिता ने बहन का हाल जानने के लिए फोन किया। फोन विजय ने उठाया और कहा कि माल के पीर नगर गांव के निकट बाइक फिसलने से कौशल्या घायल हो गई हैं, जिनका सीएचसी में इलाज चल रहा है। यह सुनकर परिजन सीएचसी पहुंचे तो बताया गया कि कौशल्या को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। ट्रॉमा पहुंचने पर पता चला कि कौशल्या की मौत हो गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कराया देह व्यापार, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मौत के चार घंटे बाद भी मायके वालों ने उन लोगों को जानकारी नहीं दी। यही नहीं मायके वालों के ट्राॅमा पहुंचने पर विजय और अन्य भाग निकले। परिजनों ने डंडे से पीटकर कौशल्या की हत्या करने का आरोप लगाया। शव को ककरहिया ले आकर अंतिम संस्कार कर दिया। कौशल्या का चार वर्षीय बेटा राज व सात वर्षीय बेटी कुमुद है। विजय माल के पीर नगर अमरौली में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है।

ये भी पढ़े- UP: पीएम और सीएम की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करना पड़ा महंगा, युवक के खिलाफ केस दर्ज

विवाहिता ने दर्ज कराया था दहेज प्रताड़ना का मुकदमा
रामआसरे के मुताबिक बेटी का विवाह वर्ष 2015 में विजय के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही विजय और उसके घरवाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शादी के दो साल बाद परेशान होकर कौशल्या ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। करीब सात साल से वह मायके में रह रही थीं। छह माह पहले ही ससुराल वालों के काफी कहने पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। इस पर कौशल्या ससुराल रहने लगी थीं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed