फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman harassed by cousin committed suicide

Lucknow : चचेरे भाई से परेशान होकर विवाहिता ने की थी आत्महत्या, सामने आया शर्मनाक सच

Wed, 07 May 2025 04:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 May 2025 04:27 PM IST
सार

विवाहिता ने एकतरफा प्यार में पड़े चचेरे भाई से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। वह जबरन उससे निकाह करना चाहता था। मामले में शर्मनाक खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Married woman harassed by cousin committed suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजारखाला के भदेवां इलाके की रहने वाली तस्मिया (24) की खुदकुशी के मामले में उसके चचेरे भाई पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। आरोपी तस्मिया से एकतरफा प्यार करता था और जबरन निकाह का दबाव बना रहा था। मृतका के भाई साहिल ने मदेयगंज के खदरा निवासी चचेरे भाई के खिलाफ बाजारखाला पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


तस्मिया का वर्ष 2018 में मीट शॉप पर काम करने वाले आसिफ से निकाह हुआ था। उनका छह साल का बेटा अयान है। सोमवार को आसिफ काम से लौटे तो पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। साहिल ने बताया कि आरोपी घर आकर तस्मिया से निकाह कराने का दबाव बनाता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: आगरा एक्सप्रेसवे पर 5610 एकड़ में आवासीय योजना लाएगा एलडीए, 12 गांवों की जमीन ली जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश के 39 जिलों में आज बिजली गिरने की चेतावनी, विक्षोभ का असर सिमटने से अब बढ़ेगी गर्मी; जारी हुए अलर्ट


पांच मई की शाम को आरोपी फिर आया और बहन का तलाक करवाकर उसके साथ निकाह कराने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ था। साहिल के मुताबिक इसकी जानकारी पर तस्मिया ने बदनामी के डर से आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed