UP: आगरा एक्सप्रेसवे पर 5610 एकड़ में आवासीय योजना लाएगा एलडीए, 12 गांवों की जमीन ली जाएगी
लखनऊ विकास प्राधिकरण आगरा एक्सप्रेसवे पर नई आवासीय योजना लाएगा। एलडीए वीसी ने दो चरणों में विस्तृत प्रस्ताव व ले-आउट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा एक्सप्रेसवे पर लखनऊ विकास प्राधिकरण 5610 एकड़ में नई आवासीय योजना लाएगा। इसके लिए 12 गांवों की जमीन ली जाएगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने अर्जन, अभियंत्रण व नियोजन अनुभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना को दो चरणों में विकसित करने का विस्तृत प्रस्ताव व ले-आउट तैयार करने के निर्देश दिए।
प्रथमेश कुमार ने बताया कि आगरा एक्सप्रेसवे योजना किसान पथ से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। इससे लोगों को यहां बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। योजना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इसमें विश्वस्तरीय अस्पताल, आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसे शहर के नए एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करते हुए शैक्षणिक उपयोग के लिए बड़े भूखंड रखे जाएंगे।
ये भी पढ़े- Operation Sindoor: यूपी में रेड अलर्ट घोषित, डीजीपी ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
ये भी पढ़े- Operation Sindoor: मायावती ने सेना के पराक्रम को सराहा, अखिलेश सहित राजनेताओं ने कही ये बातें
योजना के लिए 12 गांवों की जमीन ली जाएगी। इनमें सदर व सरोजनीनगर तहसील के ग्राम-भलिया, आदमपुर इंदवारा, बहरू, जलियामऊ एवं मदारपुर, इब्राहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी, सकरा एवं दोना गांव शामिल हैं। इनका कुल क्षेत्रफल 5610.1078 एकड़ है। योजना के पहले चरण में 1893.93 एकड़ व दूसरे चरण में 3716.14 एकड़ में विकास कार्य होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.