फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman hanged herself, dowry death case filed against five

Lucknow News: विवाहिता ने लगाया फंदा, पांच पर दहेज हत्या का केस

Mon, 18 Aug 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself, dowry death case filed against five
लखनऊ। चिनहट में शनिवार रात मटियारी निवासी रूबी रावत (23) ने घर में फंदा लगा लिया। मामले में रूबी के पिता बाराबंकी के फतेहपुर निवासी अमरनाथ ने दामाद व चार अन्य लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए चिनहट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति अजय, सास राजकुमारी और ससुर अशोक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अमरनाथ के मुताबिक साल 2022 में उन्होंने बेटी की शादी मजदूर अजय रावत से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद और ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक छानबीन में सामने आया कि शनिवार रात आठ बजे आरोपी पति शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसका पत्नी से खाना बनाने के लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद अजय उसकी मां राजकुमारी देवी, छोटा भाई शिवा, बड़ा भाई संजय के साथ जन्माष्टमी मनाने मटियारी में ही रहने वाली बहन कुसुम रावत के घर चले गए थे। इस दौरान रूबी ने घर का दरवाजा बंद कर पंखे से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed