{"_id":"6a45819523fc13879a02842f","slug":"married-woman-dies-after-falling-from-moving-train-lucknow-news-c-13-lko1070-1808920-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चलती ट्रेन से गिरकर विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चलती ट्रेन से गिरकर विवाहिता की मौत
Thu, 02 Jul 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। दुबग्गा इलाके में चलती ट्रेन से गिरकर विवाहिता दीपांशी सिंह (23) की मौत हो गई। वह परिवार के साथ बरेली से लौट रही थीं।
दीपांशी की शादी गोंडा के तरबगंज के लालापुरवा निवासी दुर्गेश सिंह से छह महीने पहले हुई थी। दुर्गेश महाराष्ट्र के मुंबई में टेक्सटाइल मिल में नौकरी करते हैं। उनके अनुसार, वह पत्नी और बुआ डिंपल के साथ बरेली स्थित मनौना धाम के दर्शन करने गए थे। वहां से तीनों ट्रेन के जनरल कोच से लौट रहे थे। तीनों डिब्बे में बाथरूम के पास बैठे थे। रात में सभी सो गए। दीपांशी गेट के पास बैठी थीं। दुबग्गा के शाहपुर भमरौली के पास दीपांशी अचानक चलती ट्रेन से गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। रात करीब 1:30 बजे जब ट्रेन आलमनगर रेलवे स्टेशन पर रुकी, तब दुर्गेश और उनकी बुआ ने दीपांशी की तलाश शुरू की। छानबीन करने पर पता चला कि शाहपुर भमरौली के पास रेलवे ट्रैक किनारे महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर दुर्गेश और डिंपल ने शव की पहचान दीपांशी के रूप में की। दुर्गेश ने बताया कि उनकी पत्नी के शरीर से गहने गायब थे। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।