{"_id":"d2fdefbf2d803533f6a56f6ec9a8c398","slug":"marriage-muhurat-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी शहनाई बजी कल, अब नवंबर तक करें इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी शहनाई बजी कल, अब नवंबर तक करें इंतजार
आशुतोष मिश्रा /अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 08 Jul 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलों की लुकाछिपी के बीच सोमवार को इस सहालग की आखिरी शहनाई बज गई।
विज्ञापन
अब लोगों को सहालग के लिए अगले करीब पांच महीने का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 8 जुलाई मंगलवार को देवशयनी एकादशी से भगवान नारायण सोने जा रहे हैं।
उसके बाद अगली लग्न भगवान के जागने पर 26 नवंबर के बाद ही मिलेगी।
यही नहीं घुड़चढ़ी की जुगत में लगे लोगों को इस जाडे़ में महज 8 लग्नें ही मिलेंगी। सोमवार को सात जुलाई को आखिरी लग्न में भी शहर में कई जगह शादियां हुईं।
आचार्य प्रदीप ने बताया कि 8 जुलाई को हरिशयनी एकादशी पर देवता सो जाएंगे।
हरिशयनी एकादशी के साथ ही चौमासा शुरू हो जाएगा। 3 नवंबर को लगभग चार महीने बाद देवोत्थानी एकादशी पर देवता जागेंगे। लेकिन तब शुक्र अस्त के चलते लग्नें नहीं मिलेंगी।
विज्ञापन
देवताओं के जगने के बाद सहालग
नवंबर माह में-- 26 और 30 नवंबर
दिसंबर माह में--1, 6, 7, 12, 15 और 16 दिसंबर
जनवरी माह 2015 में 15, 18, 19, 24, 25, 26, 29, 30 और 31 जनवरी
फरवरी माह में 2015 में - 4, 5, 7, 8, 10, 11, 12, 14, 15, 16, 17, 20, 21, 22, 25, 26 और 27 फरवरी
मार्च माह 2015 में - 4, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 मार्च