{"_id":"5bb343e5867a557f69180310","slug":"marriage-house-of-municipal-corporation-to-be-built-in-every-ward","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब कम खर्च में बजेगी शहनाई, नगर निगम ने जनता की मांग पर लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कम खर्च में बजेगी शहनाई, नगर निगम ने जनता की मांग पर लिया ये फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Oct 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में जल्द ही हर वार्ड में नगर निगम का एक शादी घर होगा। इससे शहरवासी कम खर्च में धूमधाम से अपने बच्चों की शादी या अन्य मांगलिक कार्यक्रम यहां आयोजित कर सकेंगे। नगर निगम के 110 वार्ड हैं। अभी शहर में 10 कल्याण मंडप चल रहे हैं। 20 नए बनाने के लिए जगह चिह्नित हो गई है और नगर निगम कार्यकारिणी ने इसका प्रस्ताव भी पास कर दिया है।
विज्ञापन
शेष 80 कल्याण मंडपों के लिए भी जमीन चिह्नित करने का काम संपत्ति विभाग तेजी से कर रहा है। शहर की प्रमुख कॉलोनी विकास नगर में तो नगर निगम के दो कल्याण मंडप हैं, लेकिन इंदिरा और गोमती नगर में अभी एक भी कल्याण मंडप व सामुदायिक केंद्र नहीं है।
विज्ञापन
इससे यहां लोगों को महंगे निजी कल्याण मंडप बुक करने पड़ते हैं। इसी तरह ऐशबाग क्षेत्र में तो नगर निगम का सामुदायिक केंद्र है, लेकिन राजाजीपुरम में यह सुविधा नहीं है। यहां आवास विकास का एक कम्यूनिटी सेंटर तो है, लेकिन वह परिषद के ही अधिकार में है, जबकि कॉलोनी का रखरखाव नगर निगम के ही पास है।
विज्ञापन
यही हाल जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, आमलमबाग, सीतापुर रोड, आलमनगर और रायबरेली रोड और पुराना लखनऊ स्थित वार्डों और कॉलोनियों का है। यहां भी नगर निगम के सामुदायिक केंद्र या कल्याण मंडप नहीं हैं। इसीलिए अब हर वार्ड मेें एक कल्याण मंडप बनाने की योजना बनाई गई है। इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है।
कम खर्च में देंगे अच्छी सुविधा
महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि शहर में नगर निगम की जो जमीनें कब्जे में फंसी हैं उनको खाली कराकर वहां पर लॉन या रिसार्ट की तरह शादीघर बनाया जाएगा। पक्का निर्माण नहीं किया जाएगा। सिर्फ बाउंड्रीवॉल कराएगी। क्योंकि आजकल इसी तरह के शादीघरों का चलन है।
शहर के बाहरी इलाकों में तो काफी जमीन नगर निगम की है। वहां पर बड़े शादी लॉन बन सकेंगे। बिल्डिंग नहीं बनेगी तो उनको बनाने पर खर्च भी बहुत कम आएगा। संपत्ति विभाग ने अभी 19 स्थान चिह्नित किए हैं। वहां पर शादीघर बनाने की मंजूरी कार्यकारिणी ने दे दी है। अब शहर में और जगह संपत्ति विभाग चिह्नित कर रहा है। उनकी सूची आने के बाद उनका प्रस्ताव पास किया जाएगा।
महापौर ने कहा कि नगर निगम के शादीघर और कल्याण मंडप का किराया अभी निजी शादीघरों से बहुत कम है। अभी नगर निगम के शहर में 10 कल्याण मंडप हैं। शहर के हर वार्ड में कल्याण मंडप हो, इसका प्रयास किया जा रहा है। इससे आम लोग कम खर्च में वैवाहिक आयोजन कर सकेंगे और नगर निगम की भी आय बढ़ेगी।

देखें, अभी यहां हैं निगम के कल्याण मंडप
डेमो
अभी यहां हैं निगम के कल्याण मंडप
महानगर कल्याण मंडप
विकास नगर कल्याण मंडप सेक्टर-एक
सामुदायिक केंद्र विकास नगर सेक्टर- चार
पटेल पार्क बहुउद्देशीय भवन बड़ा चांदगंज
सामुदायिक केंद्र मनकामेश्वर वार्ड
केशव कल्याण मंडप राजेंद्र नगर
माधव कल्याण मंडप सुदर्शनपुरी
सामुदायिक केंद्र पुराना किला
बाबू बनारसी दास सामुदायिक केंद्र पुराना किला
मानसरोवर योजना कल्याण मंडप
'शहर में निरीक्षण के दौरान अक्सर सामुदायिक केंद्र और कल्याण मंडप बनाए जाने की मांग आती है। इसलिए तय किया गया है कि अब हर वार्ड के लिए एक कल्याण मंडप बनाया जाएगा। निगम की जो जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई जाएगी वहां पर शादीघर बनाया जाएगा। जिन वार्डों में जगह नहीं है वहां पर दूसरे विकल्प देखे जाएंगे।' - संयुक्ता भाटिया, महापौर