{"_id":"6aee402396ff6f292209302d","slug":"markets-rake-in-3500-crore-on-dhanteras-lucknow-news-c-13-lko1070-1999284-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धनतेरस पर बाजार ने की 3500 करोड़ की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धनतेरस पर बाजार ने की 3500 करोड़ की कमाई
विज्ञापन
सराफा बाजार में महिलाओं ने की जमकर खरीदारी।
लखनऊ। धनतेरस पर शुक्रवार को राजधानी के बाजारों में जमकर धन बरसा। सराफा, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा बाजार में करीब 3500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। हजरतगंज, अमीनाबाद, पत्रकारपुरम के साथ भूतनाथ बाजार में शुक्रवार को सुबह से देर रात तक दुकानों और शोरूम में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। किसी ने सोने-चांदी के गहने खरीदे तो किसी के घर नई कार और बाइक पहुंची। बर्तन, ड्राई फ्रूट, गिफ्ट और पटाखों की भी खूब बिक्री हुई। जबरदस्त कारोबार से कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। आज और कल भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
चौक, अमीनाबाद, हजरतगंज, आलमबाग, इंदिरानगर, अलीगंज समेत शहर के सभी सराफा बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। धनतेरस पर लोग चांदी के लक्ष्मी-गणेश, सिक्के व पूजा के बर्तन खरीदकर घर ले गए। सराफ रविंद्रनाथ रस्तोगी, रवि केसरवानी ने बताया कि इस बार हल्की चेन, अंगूठी, कान के टॉप्स और छोटे डिजाइन के जेवरों की मांग अच्छी रही। चांदी के चम्मच, गिलास, प्लेट भी खूब बिकी।
भाव गिरे तो सराफा बाजार में बढ़ी चमक
धनतेरस पर सोने-चांदी के भाव में गिरावट ने सराफा बाजार की रौनक बढ़ा दी। एक दिन पहले तक 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव में बिक रहा सोना शुक्रवार को घटकर 1.46 लाख रुपये पर आ गया। चांदी का भाव भी 1.94 लाख रुपये प्रति किलो से टूटकर 1.92 लाख रुपये आ गया। लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र नाथ रस्तोगी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष (चौक) के आदीश कुमार जैन ने बताया कि भाव में गिरावट से ग्राहकों का रुझान बढ़ा।
विज्ञापन
कारोबार की अनुमानित चाल
सराफा - 800 करोड़ रुपये
ऑटो सेक्टर - 650 करोड़ रुपये
मिठाई, बेकरी, ड्राईफ्रूट — 400 करोड़ रुपये
इलेक्ट्रॉनिक बाजार - 300 करोड़ रुपये
कपड़ा — 250 करोड़ रुपये
पटाखा - 200 करोड़ रुपये
बर्तन बाजार — 150 करोड़ रुपये
गिफ्ट आइटम — 150 करोड़ रुपये
रियल एस्टेट - 100 करोड़ रुपये
फर्नीचर — 100 करोड़ रुपये
पूजा सामग्री — 50 करोड़ रुपये
अन्य — 350 करोड़ रुपये
(नोट : आंकड़े आदर्श व्यापार मंडल के अनुमान पर आधारित हैं।)