फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   market ready to welcome godess laxmi

धनतेरस आज, करोड़ों का होगा कारोबार

Fri, 01 Nov 2013 12:49 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Fri, 01 Nov 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
market ready to welcome godess laxmi

राजधानी के प्रमुख बाजारों हजरतगंज,चौक,अमीनाबाद,आलमबाग,निशातगंज, भूतनाथ,इंदिरानगर व गोमती नगर धनतेरस यानी धनवंतरि जयंती का शुक्रवार को स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


दुकानों को एक दिन पहले ही दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। सराफा से बर्तन बाजार और कार से इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार तक पूरी रौनक है।

कारोबारियों को ग्राहकों के रूप में महालक्ष्मी के आने का इंतजार था। कारोबारियों की माने तो धनतेरस पर खूब महालक्ष्मी बरसेंगी यानी 3.25अरब रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


धनतेरस पर खरीददार 200करोड़ की कार-बाइक, 50 करोड़ के गहने और 10 करोड़ रुपये के बर्तन खरीद कर घर ले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र नाथ रस्तोगी ने बताया कि इस बार धनतेरस पर करीब 50 करोड़ रुपये के हीरे,सोने व चांदी के गहने बिकेंगे। इस बार 2012 की अपेक्षा 25 फीसदी कम कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यहियागंज व्यापार मंडल एवं बर्तन कारोबारी हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि थोक बाजार यहियागंज से फुटकर कारोबारी 15 करोड़ रुपये के बर्तन खरीद कर ले गए हैं जो धनतेरस को घर-घर पहुंचेंगे।

दूसरी तरफ धनतेरस से दिवाली तक डिलीवरी देने के लिए 3500 दोपहिया वाहनों और 1500 कार की एडवांस बुकिंग हुई। कार में ऑडी,बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियां भी शामिल हैं। मारुति के सुनील मूलचंदानी ने बताया कि ग्राहकों को धनतेरस से दिवाली तक 700 कार की डिलीवरी देनी है।

10 लाख रुपये में बीकानेरी हार  
 धनतेरस पर लोग सराफा मंडी में 50 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। इस बार खरीददार 10 लाख रुपये में बीकानेरी हार और मीना-पन्ना जड़ित 20 लाख रुपये की चूड़ियां घर ले जाएंगे। बीकानेरी हार को लखनऊ के कारीगरों ने तैयार किया लेकिन जो काफी पहले यहां से पलायन कर गए थे।

कारोबारियों की मानें तो 10 बीकानेरी हार सेट और हीरे वाली चूड़ियों के 100 सेट (चार चूड़ी) की डिलीवरी होगी। इनके खरीददारों ने 15-15 दिन पहले ही एडवांस रकम जमा कर गहने बनाने का ऑर्डर दिया था।

सराफा शोरूम में पूजा के लिए सोने-चांदी के सिक्के और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां सज चुकी हैं। सोने के सिक्के 10 ग्राम से 50 ग्राम और चांदी के सिक्के 10 ग्राम से 100 ग्राम वजन के हैं। चांदी के 10 ग्राम सिक्के की कीमत 590 रुपये हैं। सोने के इतने ही वजन के सिक्के की कीमत 31,500 रुपये है।  

कोयंबटूर की मूर्तियां 20 हजार में
धनतेरस पर पहली बार ब्रांडेड मूर्तियों की खूबसूरती देखने लायक है। चांदी की ये मूर्तियां चौक, अमीनाबाद, महानगर, आलमबाग व हजरतगंज सहित अन्य बाजारों के सराफा शोरूम में सजी हैं।

खरीददार ऐसी मूर्तियों को 500 से 20,000 रुपये में खरीदकर धनतेरस मना सकते हैं। ऐसी मूर्तियों को दक्षिण भारत के कोयंबटूर के कारीगरों ने तराशा है। बाजार में गणेश-लक्ष्मी का सिंहासन भी हैं,जो चांदी का बना है।

उस पर सोने की पॉलिश की गई है। कोलकाता के कारीगरों के द्वारा तैयार किए गए सिंहासन की दाम 1200 से 11,000 रुपये तक हैं। दिवाली पर उपहार स्वरूप देने के लिए चांदी का डॉलर भी  हैं। यह डॉलर 10 से 100 ग्राम तक के हैं।   

चौकोर डिनर सेट पहली बार
अहियागंज बर्तन बाजार में चौकोर डिनर सेट लोगों को बहुत भा रहा है। स्टील के इस सेट में थाली,दो कटोरी,गिलास व चम्मच शामिल है जिसकी कीमत 765 रुपये है।

इसके अलावा इस धनतेरस पर तांबे एवं स्टील के अमेरिकन डिनर सेट 2100 रुपये, एयरटाइट जार सेट 1350 रुपये,स्टेनलेस स्टील के नॉन स्टिक फ्राई पेन 830 रुपये और स्नेक्स सर्व करने का हॉटपॉट 690 रुपये में मिल रहे है। इसेे पहली बार बाजार में उतरा गया है।

75 लाख रुपये की कार भी बुक
धनतेरस की सबसे हॉट कार रेनॉल्ट की डस्टर व मारुति की एसएक्स-4 रही। तीसरे नंबर हुंडई की ईऑन कार की खूब बुकिंग हुई।

औसतन हर पांचवें खरीददार को इन कारों की चाहत है। सीतापुर रिंग रोड स्थित एमजी चैरिएट मोटर शोरूम को धनतेरस पर 50 कार की डिलीवरी देनी है। चिनहट स्थित स्पीड मोटर शोरूम के जीएम साबिर ने बताया कि धनतेरस के लिए 11 बीएमडब्ल्यू की बुकिंग हुई है, जिसमें से सात की डिलीवरी देनी है।

एक बीएमडब्ल्यू की कीमत औसतन 35 लाख रुपये है। इस बुकिंग में 75 लाख रुपये तक की एक कार शामिल है। टोएटा के जीएम देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 150 कार की डिलीवरी देनी जिसमें सबसे अधिक 27 लाख रुपये तक की फार्चूनर हैं।

वहीं शाहजनफ रोड स्थित तान्या शोरूम को धनतेरस पर 170 कार की डिलीवरी देनी है। कानपुर रोड स्थित फोरलेन मोटर्स कंपनी ने धनतेरस के लिए 11 ऑडी कार की बुकिंग की है।

इलेक्ट्रॉनिक्स में 60 करोड़ का होगा कारोबार
इलेक्ट्रॉनिक मार्केट से जुड़े के व्यापारियों का अनुमान है कि करीब 60 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। एक ही दिन में सबसे ज्यादा सेल एलईडी, फ्रिज और वॉशिंग की हो सकती है।


कारोबारी इंद्रजीत सिंह के मुताबिक धनतेरस पर नागरिकों में इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदने और तोहफे देने का जबरदस्त रुझान रहता है। ऐसे में कारोबार 50 से 60 करोड़ रुपये तक जा सकता है।

इसके लिए डीलर्स भी तैयार हैं और वे कंपनी व कॉरपोरेट ऑफर्स के अलावा अपनी ओर से भी उपहार दे रहे हैं,जिनमें डिस्काउंट,मनीबैक और गिफ्ट जैसी स्कीम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed