{"_id":"69007c63aeeed98ca905a101","slug":"market-conditions-the-weather-has-softened-spice-prices-have-risen-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार का हाल: मौसम के तेवर में आई नरमी... मसालों के भाव हो गए गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार का हाल: मौसम के तेवर में आई नरमी... मसालों के भाव हो गए गर्म
Tue, 28 Oct 2025 01:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:48 PM IST
सार
एक सप्ताह में इलायची, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, जीरा, धनिया जैसे मसालों की कीमत में 10 से लेकर 50 रुपये तक भाव बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी की आहट व सहालग को देखते हुए गरम मसालों की मांग में तेजी आने लगी है। इसका असर थोक से फुटकर मंडियों तक में दिखने लगा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह में इलायची, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, जीरा, धनिया जैसे मसालों की कीमत में 10 से लेकर 50 रुपये तक भाव बढ़ गए हैं। बड़ी इलायची के दाम में 200 रुपये किलो का इजाफा हुआ है। आपूर्ति सीमित होने के कारण भी दाम में उछाल आया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी पर्व: सीएम योगी बोले- सनातन परंपरा में सिख गुरुओं का योगदान अविस्मरणीय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केले की पौष्टिकता निगल रहे रसायन, इंसान के हिस्से में सिर्फ बीमारियां, शरीर को बना रहे खोखला
याहियागंज मंडी के मसाला कारोबारी गौतम गुप्ता का कहना है कि बड़ी इलायची नेपाल व सिलीगुड़ी से आती है। नेपाल में इस बार उत्पादन कुछ कम हुआ है। इस बार कुछ देरी भी हो रही है, जिससे शार्टेज बनी है। इस कारण इसके दाम में सबसे अधिक तेजी है।
मसाला कारोबारी विजय अग्रवाल का कहना है कि दिवाली के बाद मौसम सुबह-शाम कुछ ठंडा रह रहा है। सहालग भी शुरू होने वाली है। इस कारण मसालों की फुटकर और थोक दोनों की बिक्री बढ़ गई है। दीपावली तक रोजाना 40 से 50 हजार रुपये तक के मसाले विकते थे। अब 70 से 80 हजार रुपये तक के मसाले बिक जा रहे हैं।
| मसाला | भाव (एक सप्ताह पहले) | वर्तमान भाव |
| लौंग | 750 रुपये | 775 रुपये |
| जावित्री | 1950 रुपये | 2000 रुपये |
| जायफल | 695 रुपये | 740 रुपये |
| काली मिर्च | 690 रुपये | 740 रुपये |
| दालचीनी | 223 रुपये | 232 रुपये |
| बड़ी पीपल | 910 रुपये | 1010 रुपये |
| जीरा | 235 रुपये | 255 रुपये |
| बड़ी इलायची | 1480 रुपये | 1680 रुपये |
| छोटी इलायसी | 3300 रुपये | 3500 रुपये |