{"_id":"66ecd3887945ffcb170678c4","slug":"map-passed-yet-lda-sealed-the-building-instructions-to-open-it-lucknow-news-c-13-knp1002-881001-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मानचित्र पास, फिर भी एलडीए ने सील कर दिया भवन, खोलने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मानचित्र पास, फिर भी एलडीए ने सील कर दिया भवन, खोलने के निर्देश
Fri, 20 Sep 2024 07:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए में बृहस्पतिवार को आयोजित जनता अदालत में नामांतरण, रजिस्ट्री, फ्रीहोल्ड, अवैध निर्माणों से जुड़े 46 मामले आए, जिसमें से 12 मौके पर ही निस्तारित कर दिए गए। जबकि शेष में कार्रवाई के आदेश एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अफसरों को दिए हैं। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि कमेटी हॉल में जनता अदालत आयोजित की गई। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार व सचिव विवेक श्रीवास्तव ने समस्याओं को सुना। कानपुर रोड, एलडीए कॉलोनी निवासी रामकुमार ठाकुर ने उनके आवास के पास सार्वजनिक रास्ते पर दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत की, इसपर उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को तीन दिन के अंदर स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विराजखंड निवासी धीरज पाल सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी ने सड़क पर गेट लगवाकर पानी की बोरिंग करवा ली है, जिससे गाड़ी खड़ी करने में विवाद होता है। उपाध्यक्ष ने प्रवर्तन जोन-एक के अफसरों को निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा।
इसी क्रम में गोमतीनगर के राप्ती अपार्टमेंट में रहने वाली डॉ. विन्ध्यवासिनी सिंह ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-4 में आवंटित भूखंड पर भवन बनवाया जा रहा था, जिसे एलडीए ने सील कर दिया। जबकि मानचित्र स्वीकृत था। इसपर उपाध्यक्ष ने प्रवर्तन टीम को स्थल का दोबारा निरीक्षण कर सील खोलने को कहा। राजाजीपुरम निवासी सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि बसंतकुंज योजना में आश्रयहीन भवन आवंटित हैं, लेकिन भवन का कब्जा नहीं मिला है। उपाध्यक्ष ने हफ्तेभर के अंदर आवंटी को कब्जा दिलाने को कहा।