फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maoist commander arrested in Bahraich

नेपाल पुलिस को चकमा देकर फरार माओवादी कमांडर बहराइच में गिरफ्तार

Thu, 21 Mar 2019 04:02 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Mar 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
Maoist commander arrested in Bahraich
माओवादी कमांडर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बहराइच में आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत नोमैंस लैंड के पास बने बैरियर पर सघन जांच तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने माओवादी कमांडर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, चेकिंग के दौरान जमुनहा नेपाली सीमा क्षेत्र से भारतीय सीमा क्षेत्र की ओर एक व्यक्ति तेजी से आता हुआ दिखाई दिया। जिसके पीछे नेपाल के कुछ पुलिसकर्मी भी थे। 
विज्ञापन


उस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तभी नोमैंस लैंड पर नेपाली पुलिस भी मौके पर आ गए। पूछताछ करने पर पता लगा कि पकड़ा गया व्यक्ति नेपाल का फरार माओवादी कमांडर है। जिसको नेपाली न्यायालय द्वारा अपहरण के मामले में सजा सुनाई गई थी। 
विज्ञापन


यह व्यक्ति 2013 से नेपाल से फरार चल रहा था। इसे न्यायालय के सामने पेश करने के लिए नेपाली पुलिस ले जा रही थी। तभी यह चकमा देकर फरार हो गया। नेपाल के न्यायिक आदेश के अनुसार, इस पर 9 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना है। 9 साल की सजा भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 में अपहरण के एक मामले में यह फरार चल रहा था।इसकी पहचान निजामुद्दीन साईं ऊर्फ मुल्ला उर्फ नटवरलाल के रूप में हुयी।यह चार भाई हैं।
 

जिसमें से इसके दो भाई पहले से सजायाफ्ता है।आज यह पकड़ा गया।इसे लेकर तीन भाई नेपालगंज में अब हिरासत में है। एक भाई चांद अभी फरार चल रहा है।इसके बाप भी नेपाल के न्यायिक हिरासत में बंद है। 

इसने नेपाल के उपनिरीक्षक के लड़के का अपहरण किया था जिसका आज तक कोई सुराग ना मिल सका है।नेपाल के जिला बांके के पुलिस अधीक्षक अरुण पौडेल ने बताया कि पकड़ा गया निजामुद्दीन न्यायालय से फरार हो गया था।

जो सीमा क्षेत्र से भागते वक्त भारतीय नोमैंस लैंड के पास जांच कर रहे प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा मधुपनाथ मिश्रा के सहयोग से पकड़ा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed