Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many will be deprived of compensation like this: Basic Education Department claims death of only three teachers

ऐसे तो कई रह जाएंगे मुआवजे से वंचित : बेसिक शिक्षा विभाग ने सिर्फ तीन शिक्षकों की मौत का किया दावा 

Wed, 19 May 2021 01:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 19 May 2021 01:06 AM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को मुआवजा दिया गया तो सैकड़ों की संख्या में आश्रित मुआवजे से वंचित रह जाएंगे।

विज्ञापन
Many will be deprived of compensation like this: Basic Education Department claims death of only three teachers
बैकुंठधाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों के कोरोना संक्रमण से मौत का मामला अभी सुर्खियों में है, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मृतक आश्रितों को मुआवजा दिया गया तो सैकड़ों की संख्या में आश्रित मुआवजे से वंचित रह जाएंगे।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने आयोग की गाइडलाइन के आधार पर स्पष्ट किया है कि मतदान, मतगणना के प्रशिक्षण एवं मतगणना ड्यूटी के लिए घर से कार्यस्थल और कार्यस्थल से घर के बीच किसी भी कारण से हुई मृत्यु पर ही मुआवजा राशि दी जाएगी। वहीं, संगठनों का कहना है कि पंचायत चुनाव की ड्यूटी में कोरोना संक्रमित हुए शिक्षकों व कर्मचारियों की बड़ी संख्या में मौत घर या अस्पताल में हुई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन के अनुसार जिलों से अब तक रिपोर्ट के आधार पर सिर्फ तीन शिक्षकों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों की ओर से अलग-अलग सूची पेश कर पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान संक्रमण से 1200 से दो हजार तक कर्मचारियों और शिक्षकों की मौत का दावा किया जा रहा है। संगठन मृतक आश्रितों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं जबकि सरकार ने 30 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग का तर्क
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसचिव सत्यप्रकाश की ओर से मंगलवार को जारी प्रेसनोट में स्पष्ट किया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार घर से ड्यूटी स्थल और ड्यूटी स्थल से घर के बीच मौत होने पर ही मुआवजा देने का प्रावधान है। इसका निर्धारण भी आयोग ही करता है। आयोग को जिलाधिकारियों की ओर से अब तक मात्र 3 परिषदीय शिक्षकों की मृत्यु की प्रमाणिक सूचना मिली है। विभाग ने मृतक आश्रितों को मुआवजा राशि का भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया है। 


डीएम नहीं दे रहे सूचना
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से विभिन्न संगठनों की ओर से उपलब्ध :कराई गई मृतक शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची का सत्यापन कराने के लिए जिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया था। आयोग के विशेष कार्याधिकारी एसके सिंह ने बताया कि जिलों से अब तक रिपोर्ट नहीं मिल रही है। आयोग की ओर से जिलाधिकारियों को रिमाइंडर भी भेजा गया है। जिलों से पूरी सूचना मिलने के बाद ही आयोग मुआवजा राशि का प्रस्ताव सरकार को देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed