फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many VIP guest attend Lucknow Metro inauguration program

जानिए, लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन में होंगे कौन-कौन से VIP गेस्ट?

Tue, 05 Sep 2017 11:12 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Tue, 05 Sep 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
many VIP guest attend Lucknow Metro inauguration program
- फोटो : amar ujala

लखनऊ मेट्रो के 8.5 किमी. लंबे प्राथमिकता सेक्शन के ग्रीन सिग्नल कार्यक्रम में कई वीआईपी शामिल होंगे। इसमें प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा महिला कल्याण व परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, कृषि निर्यात राज्यमंत्री स्वाति सिंह, आवास राज्यमंत्री सुरेश पासी, सांसद कौशल किशोर, सचिव केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य दुर्गाशंकर मिश्र शामिल रहेंगे। इसके अलावा लखनऊ से जुड़े विधायक भी कार्यक्रम में बुलाए गए हैं।

विज्ञापन


एक महिला, एक पुरुष को मेट्रो की जिम्मेदारी

ट्रायल रन के उलट एलएमआरसी ने इस बार अपना प्रयोग बदला है। पहले दो महिला ड्राइवरों से ट्रेन चलाने की जगह एक महिला और एक पुरुष ड्राइवर को जिम्मेदारी दी जा रही है। इसकी वजह समानता का संदेश दिए जाने की पहल बताई गई है। पहले दिन दो ट्रेन एक साथ चलाई जानी हैं। इनमें दोनों तरफ एक-एक महिला व पुरुष को संचालन के लिए तैनात किया गया है। यह टीम अप और डाउन लाइन में ट्रेन चलाएगी। अब योगी आदित्यनाथ सहित बाकी विशिष्ट अतिथि किस टीम के साथ सवारी करते हैं, यह अंतिम समय में ही तय होगा।

विज्ञापन

अंतिम समय में बदला केंद्रीय मंत्री का नाम

many VIP guest attend Lucknow Metro inauguration program

लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम पर मोदी कैबिनेट में हुए बदलाव का साफ असर नजर आ रहा है। 48 घंटे पहले कें द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री बदले जाने से लखनऊ मेट्रो की पूरी तैयारी ही ठप सी हो गई। कैबिनेट में बदलाव से पहले ही लखनऊ मेट्रो पूर्व केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को हटा दिया गया। उनके नाम से लखनऊ मेट्रो निमंत्रण कार्ड छपवा चुका था। रविवार की देर शाम उनके नहीं आने की सूचना लखनऊ मेट्रो को दी गई।

इससे बाद सोमवार की सुबह तक उनके आने के लिए सहमति मिलने पर आनन-फानन निमंत्रण कार्ड में बदलाव कर नए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी का नाम शामिल कर नए कार्ड छपवाएं गए। सोमवार को देर शाम तक नए सिरे से निमंत्रण कार्ड लखनऊ मेट्रो भेजता रहा।

मेट्रो की कॉफी टेबल बुक भी होगी रिलीज

लखनऊ मेट्रो इस खास मौके पर अपनी कॉफी टेबल बुक भी रिलीज कर रहा है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री इस कॉफी टेबल बुक को रिलीज करेंगे। साथ ही लखनऊ मेट्रो के मोबाइल एप भी रिलीज करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed