{"_id":"6382ff410c37c748ae66cf6e","slug":"many-trains-diverted-because-of-maintance-on-gorakhpur-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: गोरखपुर स्टेशन पर मेंटेनेंस के चलते बदले रूट से चलेंगी ट्रेनें, कई गाड़ियों को किया गया डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: गोरखपुर स्टेशन पर मेंटेनेंस के चलते बदले रूट से चलेंगी ट्रेनें, कई गाड़ियों को किया गया डायवर्ट
Sun, 27 Nov 2022 11:40 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:40 AM IST
सार
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते कई ट्रेनों को निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट किया गया है। जानें, किन ट्रेनों को किया गया है डायवर्ट?
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते ट्रेनों को निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट व डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि डिब्रूगढ़ से चलने वाली 02569 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग छपरा, फेफना, इंदारा, मऊ, शाहगंज, अयोध्या कैंट, बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
नई दिल्ली से पहली से 16 दिसंबर तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ ट्रेन बाराबंकी, अयोध्या कैंट, शाहगंज, मऊ, इंदारा, फेफना, छपरा के रास्ते चलेगी। वहीं बरौनी से 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा, फेफना, इंदारा, मऊ, शाहगंज, अयोध्या कैंट, बाराबंकी के रास्ते, नई दिल्ली से पहली से 16 दिसंबर तक चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन बाराबंकी, अयोध्या कैंट, शाहगंज, मऊ, इंदारा, फेफना, छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन