{"_id":"5e0db52e8ebc3e87dd3c9075","slug":"many-trains-affected-due-to-fog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की चपेट में आया ट्रेनों का संचालन, ये एक्सप्रेस 17 घंटे लेट, वरुणा कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की चपेट में आया ट्रेनों का संचालन, ये एक्सप्रेस 17 घंटे लेट, वरुणा कैंसिल
Thu, 02 Jan 2020 02:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। साल के पहले दिन ही वाराणसी से कानपुर जा रही वरुणा एक्सप्रेस को अचानक लखनऊ में कैंसिल कर दिया गया, जिससे वरुणा से कानपुर जाने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेनों में कानपुर के लिए सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रेन को लखनऊ से ही शाम को वाराणसी के लिए रवाना कर दिया गया। खराब मौसम की वजह से बुधवार को एक ओर जहां पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 17 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं लखनऊ मेल तय समय से बीस मिनट पहले ही लखनऊ जंक्शन पहुंच गई।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त 12876 नीलांचल एक्सप्रेस 14 घंटे, 15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस दस घंटे, 14854 मरुधर एक्सप्रेस 11 घंटे, 54253 प्रयाग लखनऊ पैसेंजर चार घंटे, 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस तीन घंटे, 19167 साबरमती एक्सप्रेस पांच घंटे, 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस छह घंटे, 13484 फरक्का चार घंटे, 13240 कोटा पटना चार घंटे व 12173 उद्योगनगरी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
विमानों की देरी से यात्री परेशान
प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं कोहरे के चलते बुधवार को भी विमानों का संचालन बिगड़ा रहा। उड़ानें घंटों देरी की शिकार हुईं। दिल्ली से अमौसी आने वाली इंडिगो की फ्लाइट एक घंटे देरी से सुबह 8.31 बजे पहुंची। ऐसे ही शारजाह से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह एक घंटे देरी से 9.44 बजे पहुंची।
जयपुर से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान 10.55 बजे पहुंची। दम्माम से दोपहर में आने वाला विमान शाम 6.05 बजे पहुंचा। जबकि दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट शाम 4.25 बजे पहुंची। वहीं दूसरी ओर लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान बुधवार सुबह घंटे भर की देरी से 6.40 बजे रवाना हुई।
इंडिगो की ही दूसरी फ्लाइट देरी से सुबह 9.25 बजे, एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाला विमान 9.40 बजे उड़ान भर सका।
जयपुर से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान 10.55 बजे पहुंची। दम्माम से दोपहर में आने वाला विमान शाम 6.05 बजे पहुंचा। जबकि दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट शाम 4.25 बजे पहुंची। वहीं दूसरी ओर लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान बुधवार सुबह घंटे भर की देरी से 6.40 बजे रवाना हुई।
इंडिगो की ही दूसरी फ्लाइट देरी से सुबह 9.25 बजे, एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाला विमान 9.40 बजे उड़ान भर सका।