फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many SP, BSP and Congress activists join BJP today.

UP Politics: भाजपा ने सपा के गढ़ मैनपुरी में लगाई सेंध, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भाजपाई हुए

Thu, 22 Feb 2024 12:24 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Feb 2024 12:24 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने यूपी में बड़े पैमाने पर दूसरे दलों से नेताओं को भाजपा में लाने के लिए अभियान चला रखा है। इसी के तहत सपा, बसपा और कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए।
 

विज्ञापन
Many SP, BSP and Congress activists join BJP today.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के ज्वाॅइनिंग अभियान में बुधवार को बिजनौर के पूर्व सपा सांसद शीशराम सिंह रवि, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं सपा नेता हरिकिशोर तिवारी और प्रयागराज पश्चिम से सपा की विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्याशी रही ऋचा सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आठ पूर्व विधायक, दस नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभिन्न दलों के नेताओं को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। नगर पंचायत सादाबाद की निर्दलीय चेयरमैन हेमलता, नगर पंचायत मेंडू के चेयरमैन सचेंद्र कुशवाहा, नगर पंचायत भरगेन के अध्यक्ष चमन खां, नगर पंचायत मोहनपुर के निर्दलीय चेयरमैन पुनीत यादव, नगर पंचायत सिढ़पुरा की चेयरमैन कंचन गुप्ता और गोरखपुर की मुंडरेवा नगर पंचायत में बसपा के चेयरमैन सुनील सिंह, नगर पंचायत उसावां की चेयरमैन प्रियंका चौहान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद उरई के अध्यक्ष बसपा के विजय चौधरी, बस्ती नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा वर्मा और गरौठा नगर पालिका परिषद के निर्दलीय चेयरमैन डॉ. अरुण मिश्रा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बसपा के पूर्व एमएलसी अनिल कुमार अवाना, सपा के पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, अंबेश कुमारी, डॉ. रामप्रकाश कुशवाहा, विवेक यादव, भोनूराम सोनकर, कालीचरन सोनकर, बसपा के पूर्व विधायक छब्बू पटेल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - न्याय यात्रा: भावुकता से कोसो दूर खड़े दिखे राहुल, लगा नहीं कि अब वो अमेठी लौटेंगे या रायबरेली को अपनाएंगे

ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: भाजपा-सपा के बीच मुकाबला 27 फरवरी को, किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया


इसके अलावा पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राणा की बेटी प्रियंवदा राणा, कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के अध्यक्ष एवं यूपी श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार कटियार, पश्चिमी यूपी में बसपा के पूर्व प्रभारी डॉ. दानिश कमाल, भोगनीपुर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा की आकांक्षा सिंह को भी पार्टी में शामिल कराया गया। इनके अतिरिक्त कई पार्षद और सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के सदस्यों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह भी मौजूद थे।

मैनपुरी में सपा को कमजोर करने की तैयारी
भाजपा ने मैनपुरी में सपा को कमजोर करने की तैयारी की है। मैनपुरी में सपा के कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में शामिल कराया है। मैनपुरी के जिला पंचायत सदस्य सपा के शुभम सिंह जाटव, बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौरव नंद, सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव, यादव महासभा के प्रदेश महासचिव विनीत यादव को भी पार्टी में शामिल कराया है। सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर मुस्लिम नेताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सपा को झटका: भाजपा ने बुधवार को बड़े पैमाने पर विपक्षी दलों के लोगों को पार्टी में शामिल कराकर खासतौर पर सपा को झटका दिया है। कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवारी विधानसभा चुनाव-2022 से पहले सपा में शामिल हुए थे। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट देगी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। तिवारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। तिवारी के भाजपा में आने से अब सपा की कर्मचारियों में पकड़ कमजोर होगी। ऋचा सिंह सोशल मीडिया पर सपा का मजबूती से पक्ष रखती थी, लेकिन सनातन का विरोध करने पर उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य की खिलाफत भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed