फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many services were started in lohia institute

यहां होगी 24 घंटे पैथोलॉजी जांच

Fri, 27 Sep 2013 10:35 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 27 Sep 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
many services were started in lohia institute

डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरएमएलआईएमएस) में

विज्ञापन
अब भर्ती मरीजों को 24 घंटे पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलेगी।

भर्ती मरीजों को इमरजेंसी जांच की जरूरत को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा जे.पी. शर्मा ने बृहस्पतिवार को पैथोलॉजी सेवाओं का लोकार्पण किया।

इस मौके पर भर्ती मरीजों को खाने की सुविधा, कैंसर रोगियों की रेडियोथेरेपी के लिए अत्याधुनिक लीनियर एक्सीलिनिरेटर और हृदय रोगियों के लिए आदर्श कार्डियोलॉजी वार्ड का भी उद्घाटन किया गया।


प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा जे.पी. शर्मा ने सबसे पहले आंकोलॉजी वार्ड में मरीजों को अपने हाथ से खाने की प्लेट देकर इसकी शुरूआत की। इस मौके पर प्रमुख सचिव ने सीटीवीएस और कार्डियोलॉजी आदर्श वार्ड का उद्घाटन किया।

इस वार्ड में मरीजों के साथ कोई तीमारदार न होने पर भी इलाज में कोई दिक्कत नहीं आएगी। वार्ड में ही बेड पर सैम्पल कलेक्शन, दवा वितरण की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए परिवार वालों को इधर-उधर दौड़ना नहीं पड़ेगा। इस सेवा के लिए हॉस्पिटल इन्फार्मेशन सिस्टम (एचआईएस) का सहारा लिया जाएगा।


इसके बाद प्रमुख सचिव ने छठे तल पर स्थित पैथोलॉजी ब्लॉक में 24 घंटे शुरू होने वाली जांच की सुविधा की जानकारी ली और उसकी शुरूआत की।

बाद में उन्होंने आंकोलॉजी भवन में कैंसर रोगियों के इलाज के लिए लीनियर एक्सीलिनिरेटर मशीन का लोकार्पण किया। रेडियोथेरेपी विभाग के हेड प्रो. एम.एल. भट्ट ने बताया कि इस मशीन से स्टीरियो टैक्टिक सर्जरी, ब्रेन ट्यूमर, प्रोस्टेट कैंसर सहित सभी प्रकार के कैंसर में रेडियोथेरेपी की जा सकती है।

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के बाद ये उत्तर प्रदेश की पहली लीनियर एक्सीलिनिरेटर मशीन है। इससे पहले सिर्फ एसजीपीजीआई में ही लीनियर एक्सीलिनिरेटर है।

इस मौके पर लोहिया अस्पताल के सीएमएस डॉ. आर.सी. अग्रवाल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एल. भार्गव भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed