{"_id":"6458d5da0de84221a109f0e8","slug":"many-saints-will-join-bjp-today-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या धाम के संत और महंतों ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी का किया समर्थन, कई महंत भाजपा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या धाम के संत और महंतों ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी का किया समर्थन, कई महंत भाजपा में हुए शामिल
Mon, 08 May 2023 04:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 May 2023 04:28 PM IST
सार
अयोध्या में कई मंदिरों के संत व महंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा के मेयर प्रत्याशी का समर्थन किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या धाम के कुछ और संतो महंतों ने भाजपा मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी को समर्थन दिया है। सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने छोटी छावनी पहुंचे थे। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर में मणिराम दास छावनी सभागार में संत महंत और प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेखा चौधरी व प्रगतिशील बुध सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामचंद्र भाजपा में शामिल हो गए। संत गुरु रविदास मंदिर के महंत बनवारी पति महाराज जी, कबीर मठ के महंत जितेंद्र दास महाराज जी, धोबी मंदिर के महंत छतर दास महाराज जी व पासी मंदिर के महंत श्री स्वामी दास जी महाराज सीएम योगी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
प्रगतिशील बुध सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष रामचंद्र के प्रयास से सभी भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
वहीं, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रुदौली पहुंच गए हैं। वह नगर पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के पक्ष में हिंदू इंटर कालेज प्रांगण में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजेश गुप्ता को जिताने की अपील की। अयोध्या में 11 मई को मतदान होना है। स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव जनसभा में मौजूद हैं।