फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many projects will be inaugurated on birth anniversary of former PM atal bihari vajpayee

अटलजी की जयंती पर लखनऊ को विकास की सौगातें, करोड़ों रुपये के प्रोजेक्टों का होगा लोकार्पण

Thu, 26 Nov 2020 11:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Nov 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
many projects will be inaugurated on birth anniversary of former PM atal bihari vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी व किसान पथ - फोटो : अमर उजाला
25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लखनऊ को कई सौगातें मिलेंगी। 11 किमी लंबे किसान पथ के अलावा दो फ्लाईओवर पर ट्रैफिक इस दौरान शुरू हो जाएगा। वहीं, राष्ट्र प्रेरणा स्थल के अलावा दो नए कली फ्लॉवर फ्लाईओवर का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


ये फ्लाईओवर बिठौली क्रॉसिंग सीतापुर रोड और खुर्रमनगर चौराहा रिंगरोड पर बनाए जाने हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि अटलजी लखनऊ के विकास को हमेशा प्रयासरत रहे। ऐसे में उनकी जयंती पर ये प्रोजेक्ट उनके लिए सबसे बड़ा समर्पण हो सकता है।
विज्ञापन


किसान पथ अयोध्या हाईवे से सुल्तानपुर हाईवे को जोड़ने के लिए इंदिरा नहर के समानांतर बनकर तैयार हो चुका है। चरक फ्लाईओवर का निर्माण 25 दिसंबर से पहले पूरा हो जाएगा। यह नींबू पार्क चौक से विक्रम कॉटन मिल तक बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेढ़ीपुलिया फ्लाईओवर के निर्माण में देरी हो रही है। हालांकि, पीडब्ल्यूडी नेशनल हाइवे डिवीजन ने इसे 25 दिसंबर से पहले पूरा करने को कहा है। निर्माण पूरा हुआ तो इसका भी लोकार्पण कर दिया जाएगा। खुर्रमनगर और बिठौली क्रॉसिंग पर कली फ्लॉवर फ्लाईओवर के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। इनकी भी प्रक्रिया पूरी कर शिलान्यास होना है।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के शिलान्यास की तैयारी

एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने बताया कि बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनना है। इसके लिए आर्किटेक्ट सलाहकार का चयन हो चुका है। डिजाइन भी फाइनल है। शासन के निर्देश पर डीपीआर में संशोधन किया जा रहा है।

मिट्टी का टेस्ट हम करा रहे हैं। डीपीआर को स्वीकृति मिलते ही सिविल वर्क का टेंडर कर दिया जाएगा। 50 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। विभाग अटलजी की जयंती पर इसका शिलान्यास कराने की तैयारी में है। 

480 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों का होगा लोकार्पण
- 280 करोड़ रुपये का  किसान पथ
- 96 करोड़ रुपये का टेढ़ीपुलिया फ्लाईओवर
-110 करोड़ रुपये का चरक फ्लाईओवर

इनका किया जाएगा शिलान्यास

- राष्ट्र प्रेरणा स्थल, बसंत कुंज योजना में गोमती किनारे।
- बिठौली क्रॉसिंग से हरदोई बाईपास व सीतापुर हाइवे पर कली फ्लॉवर फ्लाईओवर।
- खुर्रमनगर क्रॉसिंग पर कली फ्लॉवर फ्लाईओवर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed