फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many project in lucknow

नाइट सफारी, आईटी सिटी जैसी बड़ी सौगातों की आस

Mon, 26 Aug 2013 02:09 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 02:09 AM IST
विज्ञापन
many project in lucknow

दिल्ली में सोमवार से शुरू हो रहे इन्वेस्ट नार्थ में सपा सरकार की ओर से लाई गई छह नई नीतियों के अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्राथमिकता वाले करीब एक दर्जन प्रोजेक्ट पर पूरा फोकस होगा।

विज्ञापन


सूबे के अधिकारी निवेशकों को प्रस्तावित प्रोजेक्ट में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। ग्रेटर नोएडा में सिंगापुर की तरह प्रस्तावित नाइट सफारी और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसे प्रोजेक्ट इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन


इन्वेस्ट नार्थ के पहले दिन उद्घाटन सत्र के तुरंत बाद यूपी को प्रजेंटेशन का मौका मिलेगा। प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन निवेशकों के सामने सूबे की नई नीतियां और प्रस्तावित प्रोजेक्ट की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह यूपी को निवेश के एक प्रमुख गंतव्य स्थल के रूप में पेश करेंगे। साथ ही बताएंगे कि किस तरह पिछले डेढ़ साल में प्रदेश का माहौल उद्यमियों के लिए बदला है और उनका निवेश करना उनके लिए काफी मुफीद है।

इन्वेस्ट नार्थ में शामिल हो रहे राज्यों की ओर से पीपीपी आधारित करीब 100 से ज्यादा प्रोजेक्ट पेश किए जा रहे हैं। इनमें प्रदेश के करीब एक दर्जन प्रोजेक्ट शामिल हैं।


प्रदेश सरकार सूबे के जिन प्रोजेक्ट में निवेश जुटाना चाहती है उसमें उपसा की ओर से 11 राज्यमार्गों का विकास भी शामिल है। आईटी सिटी व करीब आधा दर्जन औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश के लिए उद्यमियों को आमंत्रित किया जाएगा।

सूबे के अफसर उद्यमियों को बताएंगे कि उन्हें नई नीतियों में किस-किस तरह की सहूलियतें दी गई हैं और उनकी सुविधा के लिए सरकार ने क्या-क्या कदम उठाए हैं।

प्रदेश से अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, उद्योग, आईटी, राज्यमार्ग के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed