फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   many people injured in an accident on ayodhya lucknow national highway

अयोध्या: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, टायर फटा, एक की मौत, पांच गंभीर

Tue, 20 Oct 2020 07:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Oct 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
many people injured in an accident on ayodhya lucknow national highway
कार के परखच्चे उड़े - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बोलेरो के परखचे उड़ गए। वहीं वाहन में बैठे एक ही परिवार के पांच लोग व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने सभी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। बोलेरो में सवार लोग बिहार के रहने वाले थे, जो लखनऊ जा रहे थे।

विज्ञापन


पटरंगा थाना क्षेत्र के पुरेशाहलाल गांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी। जैसे ही बोलेरो ओवरब्रिज पर पहुंची इस दौरान उसका अगला टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उसमें सवार चालक समेत 6 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहन से इलाज के लिए सीएचसी मवई भेजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। हाईवे चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान घायल चालक संदीप कुमार (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दिनेश गुप्ता, उनकी पत्नी दुर्गावती, पुत्र अभय, दिव्यांश गुप्ता, पुत्री प्रिया का ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। इनमें से दिनेश की हालत चिंताजनक बनी हुई हैं। ये सभी गांव व थाना बागा नारायणपुर बिहार के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed