{"_id":"5e3d1f138ebc3ee5923fd47a","slug":"many-mou-signed-in-bandhan-progaramme-of-defence-expo","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस एक्सपो: मुख्यमंत्री योगी बोले, बंधन कार्यक्रम में साइन हुए 50 हजार करोड़ रुपये के 23 एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस एक्सपो: मुख्यमंत्री योगी बोले, बंधन कार्यक्रम में साइन हुए 50 हजार करोड़ रुपये के 23 एमओयू
Fri, 07 Feb 2020 02:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
डिफेंस एक्सपो के कार्यक्रम का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में हो रहे अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो में शुक्रवार को 50 हजार करोड़ रुपये के 23 एमओयू साइन किए गए। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी।
विज्ञापन
एमओयू और नए उत्पादों की लांचिंग के लिए आयोजन स्थल वृंदावन पर बंधन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सारंग गन को भारतीय सेना के सुपुर्द किया गया।
कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 71 एमओयू के 13 प्रोडक्ट लांच किए। इस मौके पर रक्षामंत्री ने कहा कि बंधन का महत्व सभी को पता है। यह एक पवित्र रिश्ता है। मैं उम्मीद करता हूं कि पब्लिक व प्राइवेट सभी कंपनियां इस बंधन को निभाएंगी।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर के सहयोग से डिफेंस सेक्टर लगातार मजबूत होगा। प्रत्येक एमओयू इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एक्सचेंज के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में हमारी नीतियों ने परिणाम देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन