फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many leaders from different parties jion BJP in Lucknow.

UP BJP: बड़ी संख्या में कई निकाय अध्यक्ष भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Wed, 07 Feb 2024 11:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Feb 2024 11:30 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर दूसरी पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Many leaders from different parties jion BJP in Lucknow.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी मौसम के दस्तक देते ही पार्टी बदलने का दौर भी शुरू हो गया है। सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्षों के अलावा तमाम पार्षद, ब्लाॅक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और उनके समर्थक शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में सभी को सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


इस मौके पर भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है। डबल इंजन की सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग भाजपा में आ रहे हैं।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि 100 फीसदी वोटों में 60 फीसदी वोट हमारा है, बाकी 40 फीसदी वोट में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है। हमें हर बूथ पर कमल खिलाना है और भाजपा को जिताना है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम सभी को साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल को जिताने का काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के इन अध्यक्षों ने ली सदस्यता
बिलारी मुरादाबाद के अध्यक्ष रघुराज यादव (सपा), धनौरा अमरोहा के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल (बसपा), मसवासी रामपुर के अध्यक्ष दिनेश गोयल, चन्दौसी, सम्भल की अध्यक्ष लता वार्ष्णेय, टुंडला फिरोजाबाद अध्यक्ष भवर सिंह, मऊरानीपुर, झांसी अध्यक्ष शशि, लखीमपुर की अध्यक्ष ईरा श्रीवास्तव, नगर पालिका मिश्रिख, सीतापुर की अध्यक्ष मुन्नी देवी, नगर पालिका बांगरमऊ, उन्नाव के अध्यक्ष रामजी, नगर पालिका नवाबगंज, गोण्डा के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार सिंह, नगर पालिका नौतनवा, महराजगंज के अध्यक्ष ब्रजेशमणि त्रिपाठी और नगर पालिका गौराबरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल (बसपा) के अलावा एक दर्जन से अधिक नगर पंचायतों के अध्यक्षों व बड़ी संख्या में पार्षदों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed