{"_id":"61496fef8ebc3e3ee7761044","slug":"many-injured-in-an-accident-in-balrampur-when-they-were-going-to-emmersion-of-idols-of-ganesha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही श्रद्घालुओं से भरी ट्राली पलटी, करीब एक दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही श्रद्घालुओं से भरी ट्राली पलटी, करीब एक दर्जन घायल
Tue, 21 Sep 2021 11:08 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:08 AM IST
सार
बलरामपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे लोगों का एक्सीडेंट हो जाने से हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने जा रही श्रद्घालुओं से भरी ट्राली पलट गई। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम थाना रेहरा बाजार के गजपुर ग्रिन्ट गांव से गणेश विसर्जन के लिए ट्रैक्टर ट्राली से कुशमौरा घाट पर कुआनों नदी पर जा रहे थे।
घाट के पास ही रामा नाम के व्यक्ति की ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें आकाश (16), नीरज (18), आशीष (29), सत्यम (16), शुशीला (20), मुस्कान (13), ज्योति (14), अर्जुन (29), ज्योति (10), कंचन (35), शारदा (17), शान्ति (55), विरेन्द्र (8), धर्मेंद्र (8) सभी घायल गजपुर ग्रिन्ट निवासी हैं।
विज्ञापन
उपस्थित लोगों ने 102 एम्बुलेंस से सीएचसी गेंडास बुजुर्ग पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर कर दिया गया।