{"_id":"669ca2c534fbd34d110af96e","slug":"many-injured-in-a-bus-accident-in-ambedkarnagar-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: सड़क पर आए जानवर को बचाने में गिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलटी बस, करीब आधा दर्जन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: सड़क पर आए जानवर को बचाने में गिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलटी बस, करीब आधा दर्जन यात्री घायल
Sun, 21 Jul 2024 11:25 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:25 AM IST
सार
अंबेडकरनगर के अहिरौली में हुए हादसे में एक बस के पलट जाने से करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर आए जानवर को बचाने में बस गिट्टी पर चढ़ गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर से लखनऊ जा रही अकबरपुर डिपो की बस शनिवार आधी रात करीब अहिरौली में पलट गई। इससे करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोट आ गई।
विज्ञापन
हादसा सड़क किनारे पड़ी गिट्टी के ढेर पर बस चढ़ जाने से हुआ। बताया जाता है कि अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने के प्रयास में ऐसा हुआ।
घायल हुए यात्रियों दिनेश, रमाकांत और विनीत आदि को स्थानीय कटेहरी सीएचसी में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर भेज दिया गया। सभी यात्रियों को बाद में दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन