फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many decisions approved by cabinet by circulation in Uttar Pradesh.

यूपी कैबिनेट का फैसला: महाकुंभ मेला कार्य पर पैसे खर्च करने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं

Wed, 21 Feb 2024 01:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Feb 2024 01:10 AM IST
सार

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों के लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस प्रस्ताव को योगी सरकार कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी है।
 

विज्ञापन
Many decisions approved by cabinet by circulation in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : जय सिंह रावत

विस्तार

प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ मेले के लिए प्रस्तावित कार्यों के लिए बजट आवंटित करने के लिए वित्त विभाग से अनुमति लेने की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि सरकार ने महाकुंभ की तैयारी के लिए 2,500 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। महाकुंभ मेला के लिए नगर विकास विभाग को नोडल नामित किया गया है। इसलिए सभी संबंधित विभागों से कार्य कराने के लिए बजट के आवंटन की जिम्मेदारी भी नगर विकास विभाग के पास ही है। मौजूदा व्यवस्था में बजट आवंटन से पहले नगर विकास विभाग को वित्त विभाग से अनुमति लेने की बाध्यता है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं महाकुंभ मेले में होने वाले कामों की अनुमति देने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 27 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है। इस वजह से बजट जारी करने में विलंब हो रहा था। इससे महाकुंभ की तैयारी प्रभावित हो रही थी। इसके मद्देनजर ही सरकार ने बजट जारी करने के लिए अनुमति लेने की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। इसके अलावा योगी सरकार ने कई अन्य प्रस्तावों को भी कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीपी मॉडल पर चलेंगी नई आईटीआई और पॉलीटेक्निक
प्रदेश में बन रही आईटीआई व पॉलीटेक्निक संस्थानें अब पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलेंगी। संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंगलवार को सहमति दे दी गई। प्राविधिक शिक्षा विभाग 50 से अधिक आईटीआई व पॉलीटेक्निक संस्थानों को पीपीपी मॉडल पर चलाने की तैयारी कर रहा है। वहीं, विभाग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन संस्थानों के संचालन के लिए मांगे गए आवेदन का समय 28 दिन से कम करके 21 दिन कर दिया गया है। ताकि चुना आचार संहिता लगने से पहले संचालन के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाए। 

15.83 करोड़ की अतिरिक्त स्वीकृति
प्रदेश में एनटीपीसी सहित अन्य उपक्रमों से खरीदी बिजली के बिल का भुगतान करने के लिए 15.83 करोड़ रुपये की अतिरिक्त स्वीकृित दी गई है। बता दें, केंद्र सरकार ने आयातित कोयला खरीदने का निर्देश दिया गया था लेकिन पावर कॉर्पोरेशन ने यह कोयला नहीं खरीदा। इस बीच विभिन्न उपक्रमों से महंगे दर पर बिजली ली गई। ऐसे में आयातित कोयले के लिए आहरित 1,098 करोड़ की धनराशि का समायोजन राज्य सरकार की देय सब्सिडी से किया गया है। साथ ही 15.83 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की पावर कारपोरेशन को उपलब्ध कराई गई है।

वरिष्ठता के आधार पर मिलेगी जिम्मेदारी
राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति और सेवा की शर्तें (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2024 में बदलाव को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत अब अध्यक्ष की अनुपस्थिति में वरिष्ठ सदस्य यह जिम्मेदारी निभाएगे। इसी तरह एक सदस्य के अनुपस्थिति में वरिष्ठता के क्रम में दूसरे सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

वाराणसी में निफ्ट सेंटर को मंजूरी

बजट में वाराणसी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलाजी (निफ्ट) की घोषणा की गई थी। मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। वाराणसी में निफ्ट की स्थापना के लिए भूमि खरीदने को 150 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया था। निफ्ट सेंटर से बनारस के परंपरागत बनारसी साड़ी के कारोबार को संजीवनी मिलेगी। यूपी के पहले इस निफ्ट सेंटर में आठ पाठ्यक्रम संचालित होंगे। इसमें छह यूजी और दो पीजी कोर्स होंगे। दीनदयाल हस्तकला संकुल से तीन यूपी कोर्स संचालित किए जाएंगे। इसमें बैचलर ऑफ डिजाइन (इंटीरियर डिजाइन) पहली बार शुरू होगा।

वाराणसी में मेडिकल कॉलेज के लिए मिलेगी जमीन
वाराणसी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय और मानसिक रोग विभाग की जमीन चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित की जाएगी। इससे यहां स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इस प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए मंजूरी दे दी गई है।

सुरक्षा शाखा खरीदेगी आठ व्हीकल माउंटेड जैमर
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में वीवीआईपी मूवमेंट बढ़ने के मद्देनजर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा शाखा आठ व्हीकल माउंटेड जैमर खरीदेगी। 6,000 मेगाहर्ट्ज तक की क्षमता वाले इन जैमरों की मदद से अति विशिष्ट व विशिष्ट लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

विधिक सेवा प्राधिकरण के लिए खरीदी जाएगी कार
प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष के लिए इनोवा क्रिस्टा कार खरीदने के लिए कैबिनेट बाई सर्कुलेशन प्रस्ताव मंजूर किया है।

गोरखपुर में पशुचिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की होगी स्थापना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के तहत गोरखपुर के ताल नदौर में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इस महाविद्यालय में यूजी और पीजी की पढ़ाई होगी। विभाग ने इसके लिए 100 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। जल्द ही इस बजट पर भी निर्णय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed