{"_id":"697d1c29d2d1a7a3c400c9b7","slug":"many-auspicious-coincidences-are-taking-place-this-time-on-magh-purnima-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1583602-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: माघ पूर्णिमा पर इस बार बन रहे कई शुभ संयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: माघ पूर्णिमा पर इस बार बन रहे कई शुभ संयोग
Sat, 31 Jan 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। माघ मास की पूर्णिमा तिथि को माघी पूर्णिमा कहते जो एक फरवरी को है। इस दिन स्नान, दान और यज्ञ का विशेष महत्व होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन देवतागण गंगा स्नान के लिए तीर्थराज प्रयाग की धरा पर आते हैं। इसी दिन माघ स्नान का अंतिम स्नान भी होता है और इसी के साथ कल्पवास समाप्त हो जाता है। माघ माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ एक फरवरी को प्रात: 05:52 बजे पर हो रहा है और समापन 2 फरवरी को प्रात: 03:38 बजे होगा।
ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि उदया तिथि के अनुसार, माघ पूर्णिमा एक फरवरी को होगी। इस दिन कुछ शुभ संयोग बन रहे है। माघ पूर्णिमा के दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग, पुष्य नक्षत्र, रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। चंद्रमा कर्क राशि में और मकर राशि में सूर्य के अलावा बुद्ध, मंगल और शुक्र चार ग्रह रहेंगे। माघ पूर्णिमा के दिन गंगातट या किसी तीर्थ स्नान के सरोवर या नदी तट पर स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन गाय, तिल, गुड़, कपास, घी, लड्डू, फल, अन्न और कंबल का दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। पितरों का श्राद्ध भी करना चाहिए। मान्यता के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर प्रात: काल स्नान करने से रोगों का नाश होता है। दान करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं और देवताओं का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। कहा जाता है कि माघी पूर्णिमा पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।