फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many auspicious coincidences are being made on Ram Navami

Lucknow News: रामनवमी पर बन रहे कई शुभ संयोग

Sun, 06 Apr 2025 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Many auspicious coincidences are being made on Ram Navami
लखनऊ। प्रभु श्रीराम का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि को मध्यान्ह में बृहस्पतिवार के दिन पुनर्वसु नक्षत्र कर्क लग्न में हुआ था। इस वर्ष रामनवमी छह अप्रैल को मनाई जाएगी। इस बार पूरे दिन पुष्य नक्षत्र, रवि पुष्य योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सुकर्मा योग जैसे प्रमुख शुभ संयोग बन रहे हैं।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, इन विशेष संयोगों के दौरान प्रभु श्रीराम की पूजा, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ, राम रक्षा स्तोत्र और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन ग्रहों में गुरु वृषभ राशि, शनि शुक्र, सूर्य, बुध व राहु मीन राशि में और चंद्रमा व मंगल कर्क राशि में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

रामनवमी पर इस तरह के शुभ संयोग में भगवान राम का जन्मोत्सव मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। उन्होंने बताया कि राम नवमी के लिए मध्याह्न पूजा मुहूर्त प्रातः 10ः53 से दिन 01ः24 तक शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घर-मंदिर को बंदनवार, ध्वजा आदि से सजाना चाहिए। इस दिन व्रत रखकर प्रातः काल भगवान राम के साथ सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी का पूजन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed