फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many ambulance operators are not considering the rates fixed by the administration

रुक नहीं रही एंबुलेंस संचालकों की मनमानी

Mon, 10 May 2021 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Many ambulance operators are not considering the rates fixed by the administration
प्रशासन द्वारा तय दरों को कई एंबुलेंस संचालक नहीं मान रहे हैं। रविवार को दूसरे दिन भी केजीएमयू, बलरामपुर हॉस्पिटल व अन्य स्थानों पर एंबुलेंस संचालक मनमाना किराया मांगते नजर आए।
विज्ञापन

इस पर भी सबके अपने-अपने तर्क हैं। एंबुलेंस सैनिटाइजेशन तक का खर्च भी किराए में जोड़कर अतिरिक्त बताया जा रहा है। ज्यादा मोलभाव करने पर एंबुलेंस संचालक मना कर देते हैं।
विज्ञापन

हालांकि आरटीओ की ओर से कल हिदायत दिए जाने के बाद रविवार से अधिक किराया वसूलने पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है, लेकिन अमर उजाला द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में की गई पड़ताल में कई एंबुलेंस चालक अधिक किराया मांगते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ जगह सही किराया मांगते भी एंबुलेंस चालक मिले। आइए जानते हैं कहां क्या स्थिति देखने को मिली
10.5 किलोमीटर के मांगे 3000 रुपये
सीतापुर रोड पर हाईवे हॉस्पिटल के बाहर खड़ी ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस (यूपी 32 बीएन 3406) के चालक संदीप से जब डंडहिया से 10.5 किलोमीटर दूर स्थित मां चंद्रिका देवी अस्पताल चलने की बात की तो उसने 3000 रुपये मांगे। उसने कहा कि अगर अस्पताल के बाहर रुकना पड़ा तो उसके अतिरिक्त पैसे अलग से पड़ेंगे।
बाजार खाला से ठाकुरगंज का भाड़ा 1800 रुपये
कन्वेंशन सेंटर के बाहर खड़ी वैन में बैठे चालक से बाजार खाला चौराहे से चरक हॉस्पिटल ठाकुरगंज तक मरीज को लाने के लिए भाड़ा पूछा गया तो उसने ऑक्सीजन वैन का किराया 3000 रुपये और नॉन ऑक्सीजन एंबुलेंस का 1800 रुपये बताया। हालांकि दूरी करीब आठ किलोमीटर ही है।
गाड़ी सैनिटाइज कराने के लिए बढ़ाया भाड़ा
बलरामपुर अस्पताल के पास मौजूद एंबुलेंस चलाने वाले नईम से पूछा कि अस्पताल से डिस्चार्ज मरीज को राजाजीपुरम ई ब्लॉक टैक्सी स्टैंड तक जाना है। इसका नईम ने डेढ़ हजार रुपये किराया बताया जबकि दूरी आठ किलोमीटर से ज्यादा नहीं। पूछने पर कहा कि गाड़ी को सैनिटाइज कराना पड़ता है। इसलिए अतिरिक्त खर्च ले रहे।
चार किलोमीटर का किराया डेढ़ हजार रुपये
बलरामपुर अस्पताल के पास ही मौजूद एंबुलेंस चालक मोहन से मेडिकल कॉलेज से ठीक होकर निकल रहे मरीज को नाका के पास रानीगंज ले जाने के लिए बात की गई तो उसने नॉन ऑक्सीजन एंबुलेंस का किराया डेढ़ हजार बताया। उससे जब डीएम के आदेश का हवाला देकर कहा गया कि रानीगंज की दूरी तो करीब चार किलोमीटर ही है। इस पर उसने कहा कि उसे दो सौ रुपये ड्राइवर को देने होंगे, बाकी तीन सौ रुपये सैनिटाइजेशन के देने होंगे।

इन्होंने मांगा सही भाड़ा
समय: शाम 4:00 बजे
सीतापुर रोड स्थित देवकी अस्पताल के पीछे एंबुलेंस चालक राजेश से जब चंद्रिका देवी अस्पताल चलने की बात की गई तो उसने अपनी यूपी 32 जीएन 5764 नंबर की ऑक्सीजन रहित एंबुलेंस का रेट 1000 रुपये प्रति दस किलोमीटर बताया। साथ ही इससे अधिक दूरी होने पर 100 रुपये प्रति किलोमीटर लेने की बात कही। उसने कहा कि वह सरकारी रेट पर ही मरीज को ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed