{"_id":"65ecc75f3f6bee944002f584","slug":"mantras-will-echo-on-three-km-walking-track-raebareli-news-c-101-1-slko1033-111792-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन किमी वॉकिंग ट्रैक पर गूंजेंगे मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन किमी वॉकिंग ट्रैक पर गूंजेंगे मंत्र
Sun, 10 Mar 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में कलेक्ट्रेट के बगल सात करोड़ से अधिक की लागत से तैयार हाईटेक गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान जनता को समर्पित हो गया। इसमें तीन किमी का वॉकिंग ट्रैक बनाया गया है, जिस पर लोगों को मंत्र व भक्तिमय गीत सुनाई देंगे।
शनिवार को उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और हरमंदिर पटना साहिब के जत्थेदार बलदेव सिंह ने उद्यान के साथ ही जिले के महापुरुषों की मूर्तियों का लोकार्पण किया। उद्यान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत और मंडी परिषद की 300 से अधिक सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण भी हुआ।
प्रतिमाएं लगीं, पत्थरों पर लिखा गया इतिहास
उद्यान मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में यह पार्क रायबरेली का हृदय स्थल कहलाएगा। इसमें रायबरेली की सांस्कृतिक विरासत गर्ग ऋषि, गोकर्ण ऋषि, डालभ्य ऋषि, आस्तीक मुनि, महर्षि जमदग्नि, राणा बेनी माधव बक्श सिंह, राजा राव रामबक्श सिंह, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी, वीरा पासी, लालचंद्र स्वर्णकार की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। संक्षिप्त इतिहास भी पत्थर पर लिखवाया गया है।
विज्ञापन
औषधि पौधों की नर्सरी भी स्थापित
उद्यान में वात्सल्य योगा पार्क, योगाभ्यास, सत्संग भवन भी बनवाया गया है। औषधि पौधों की नर्सरी स्थापित की गई है। 110 फीट के खंभे पर ध्वज फहराया गया है। अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।