फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mansi Yadav murder case: Junaid wanted to get rid of Mansi, the whole house was aware of the murder case

मानसी यादव हत्याकांड : मानसी से पीछा छुड़ाना चाहता था जुनैद, पूरे घर को थी हत्याकांड की जानकारी

Sun, 24 Sep 2023 09:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 24 Sep 2023 09:07 AM IST
सार

चार सितंबर की रात को जुनैद के भाई अरशद ने अपने साथी सलमान के साथ मिलकर कार में मानसी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी और शव सरयू नदी में फेंक दिया था। एसटीएफ ने वारदात का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Mansi Yadav murder case: Junaid wanted to get rid of Mansi, the whole house was aware of the murder case
मानसी यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मानसी यादव हत्याकांड में उसके प्रेमी मोहम्मद जुनैद पर नरमी बरतने के पीछे बड़ा खेल होने का अंदेशा है। चूंकि जुनैद शादीशुदा है, इसलिए वह खुद मानसी से पीछा छुड़ाना चाहता था। मानसी की हत्या की गई, इसकी जानकारी जुनैद के अलावा उसके परिवारीजनों को भी थी। भले ही जुनैद की घटनास्थल पर मौजूदगी नहीं थी, लेकिन वह साजिश में शामिल रहा है। एसटीएफ की कार्रवाई में जुनैद की भूमिका का जिक्र नहीं था। मगर अब पुलिस ने उसकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। एक टीम ने उससे पूछताछ भी की है।

विज्ञापन


बाराबंकी के देवा निवासी 22 वर्षीय मानसी यादव की दोस्ती ऑनलाइन गेमिंग के जरिये खदरा निवासी जुनैद से हो गई थी। फिर वह जुनैद के साथ रहने लगी थी। वापस घर जाने को तैयार नहीं थी। चार सितंबर की रात को जुनैद के भाई अरशद ने अपने साथी सलमान के साथ मिलकर कार में मानसी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी और शव सरयू नदी में फेंक दिया था। एसटीएफ ने वारदात का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हैरानी की बात ये है कि उसमें जुनैद के नाम का जिक्र तक नहीं था। चूंकि एफआईआर गुडंबा थाने में दर्ज हुई इसलिए पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जब जुनैद से मानसी मिलने आई थी तब उसको पता चल गया था कि वह शादीशुदा है। इसके बाद वह शादी के लिए दबाव बनाने लगी। हकीकत ये है कि जुनैद अब उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। क्योंकि उसके परिवार में विवाद शुरू हो गया था। इसलिए अरशद ने मानसी को ठिकाने की साजिश रची। सलमान के साथ घटना कारित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की जानकारी नहीं थी तो मानसी संपर्क करने की कोशिश क्यों नहीं की
एसटीएफ ने जो प्रेसनोट जारी किया था उसमें दावा किया गया था कि जुनैद और मानसी शादी करने वाले थै। जुनैद शादीशुदा होने के बावजूद समझाने पर मान नहीं रहा था। ऐसे में सवाल है कि जब चार सितंबर को मानसी की हत्या कर दी गई तो उसने उससे संपर्क करने की कोशिश क्यों नहीं की? मानसी की हत्या के दो सप्ताह से भी अधिक दिन बाद एसटीएफ ने आरोपियों को पकड़ा। अगर जुनैद, मानसी को लेकर इतना सीरियस तो वह शांत क्यों रहा। जानकारी के मुताबिक जुनैद को हत्याकांड की साजिश से लेकर अंजाम दिए जाने तक जानकारी दी। कुछ लोगों ने उसको बचाने के लिए दूसरी तरह की साजिश रची। हालांकि डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि जुनैद की भूमिका संदिग्ध है। उससे पूछताछ की जा रही है। कॉल डिटेल आदि खंगाली जा रही है। पुख्ता सुबूत जुटाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस से सांठगांठ कर घर छोड़ आए थे
सूत्रों से एक अहम जानकारी मिली। जब पहली बार मानसी जुनैद के पास आई थी तो कुछ दिन बाद जबरन उसको छोड़ने के लिए अरशद और सलमान गए थे। वह जाने को राजी नहीं थी। तब दोनों ने देवा में स्थानीय पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों से संपर्क किया था। उनसे सांठगांठ की। कुछ रुपये दिए थे। इसके बाद पुलिस वालों ने उसको जबरदस्ती घर भेजा था। हालांकि दो ही दिन बाद वह वापस जुनैद के पास चली आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed