{"_id":"68c9d5bee0a9f9c9f30d8f17","slug":"mansi-amolika-tanisha-and-taranjeet-won-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1388219-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मानसी, अमोलिका, तनीषा व तरनजीत विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मानसी, अमोलिका, तनीषा व तरनजीत विजयी
विज्ञापन
महिला एकल के मुुकाबले में खेलती शटलर।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्टार शटलर मानसी सिंह ने योनेक्स सनराइज अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल में महाराष्ट्र की मधुमिता नारायण को आसानी से 21-21-14 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। मानसी अब अगले दौर में केरल की पवित्रा नवीन से भिड़ेंगी, जिन्होंने राजस्थान की तनीशा सिंह को 21-10, 21-13 से पराजित किया।
महिला एकल में 13वीं वरीय यूपी की अमोलिका सिंह को जीत दर्ज करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी, जबकि तनीशा सिंह और तरनजीत कौर ने भी अगले दौर में प्रवेश किया। पुरुष एकल में प्रदेश के राजन यादव और क्वालीफायर अंश विशाल गुप्ता भी अगले दौर में पहुंच गए।
यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता के पुरुष एकल में शीर्ष वरीय दिल्ली के जिनपॉल एस ने कर्नाटक के ध्यान संतोष को 21-12, 21-14 से हराते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा यूपी के राजन यादव ने दिल्ली के अद्वित भार्गव को 21-19, 21-19 से और यूपी के अंश विशाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के अथर्व जोशी को 21-19, 12-21, 21-11 से हराया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के महिला एकल में 13वीं वरीय यूपी की अमोलिका सिंह ने क्वालीफायर से मुख्य ड्राॅ में पहुंची यूपी की ही सिमरन चौधरी को रोमांचक मुकाबले में 21-13, 19-21, 21-14 से शिकस्त दी। यूपी की तरनजीत कौर ने कर्नाटक की दिशा संतोष को 21-18, 21-7, तनीषा सिंह ने उत्तराखंड की लावण्या कार्की को 21-15, 21-18 और चौथी वरीय राजस्थान की साक्षी फोगाट ने अपने ही राज्य की सुहासी वर्मा को 25-23, 21-16 से शिकस्त दी।
प्रतियोगिता के मिश्रित युगल में कर्नाटक की शीर्ष वरीय असिथ सूर्या व अमृता पी ने क्वालीफायर यूपी के दिव्यम अरोड़ा व दिल्ली की लिखिता श्रीवास्तव को 21-16, 22-20, महाराष्ट्र के तीसरी वरीय फरोग संजय व अनघा ने यूपी के प्रदीप चौधरी व जम्मू-कश्मीर की उन्नति की क्वालीफायर जोड़ी को 21-14, 17-21, 21-17, कर्नाटक के सुहास व दिल्ली की गार्गी सिंह ने यूपी के बालकेसरी यादव आदित्या यादव को 21-19, 21-16 से पराजित करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। इइस अवसर पर प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास, यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डाॅ. सुधर्मा सिंह, उपाध्यक्ष अरुण कक्कड़, अनिल ध्यानी समेत अन्य मौजूद रहे।