फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mansarovar Yojna's Bharani Apartment handed over to RWA

Lucknow News: मानसरोवर योजना का भरणी अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए को हैंडओवर

Wed, 12 Nov 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Mansarovar Yojna's Bharani Apartment handed over to RWA
मानसरोवर योजना का भरणी अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए को हैंडओवर।
लखनऊ। मानसरोवर योजना स्थित भरणी अपार्टमेंट को एलडीए ने मंगलवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ( आरडब्ल्यूए) को सौंप दिया। अब आरडब्ल्यूए ही यहां रखरखाव का काम देखेगा। इसको लेकर एलडीए वीसी की ओर से हैंडओवर का पत्र और बजट सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि इस अपार्टमेंट का निर्माण वर्ष 2019 में पूर्ण हुआ था। अपार्टमेंट में कुल दो टावरों में टू बीएचके और थ्री बीएचके के 60 फ्लैट हैं। निर्माण पूर्ण होने से लेकर अब तक अपार्टमेंट में अनुरक्षण का कार्य प्राधिकरण करा रहा था। मंगलवार को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दीपक नागपाल व सचिव अभिषेक श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्यों को कार्यालय में हैंडओवर पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

हैंडओवर के तहत कार्पस फंड की धनराशि 42,07,908 रुपये आरडब्ल्यूए व एलडीए सचिव के संयुक्त खाते में एफडीआर व पांच लाख रुपये आरडब्ल्यूए के खाते में डिमांड ड्राफ्ट के रूप में दिए गए हैं। इस मौके पर संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह व सहायक अभियंता विनीत कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed