फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manoj Yadav has been appointed as state president of Congress Backward Classes Department in UP

UP News: मनोज यादव को दोबारा मिली कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की कमान, राष्ट्रीय महासचिव ने जारी किया आदेश

Sun, 01 Jun 2025 03:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Jun 2025 03:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में मनोज यादव को दोबारा कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की कमान सौंपी गई है। राष्ट्रीय महासचिव ने आदेश पत्र जारी करके इसकी जानकारी दी। वह सामाजिक न्याय के लिए निरंतर आंदोलन चला रहे थे। इसको देखते हुए पार्टी ने उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है। 

विज्ञापन
Manoj Yadav has been appointed as state president of Congress Backward Classes Department in UP
मनोज यादव को दोबारा कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की कमान मिली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव को बनाया गया है। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया है। मनोज यादव सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर निरंतर आंदोलन चला रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र आंदोलन से निकले और गाजीपुर के मूल निवासी मनोज यादव पहले भी कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान विभिन्न स्थानों पर अति पिछड़े वर्ग की जातियों के अलग-अलग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके सकारात्मक परिणाम मिले। वह छात्रों और युवाओं की विभिन्न समस्याओं और आरक्षण से जुड़े मुद्दे को लेकर निरंतर आंदोलन चलाते रहे हैं। 

विज्ञापन

दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई

पिछले दिनों कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया गया था। ऐसे में पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष का पद भी रिक्त घोषित कर दिया गया था, लेकिन शनिवार को मनोज यादव को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल और प्रियंका के एजेंडे को गांव-गांव लागू कराएंगे

मनोज यादव ने बताया कि अभी वह दिल्ली में हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद से आशीर्वाद लेकर लखनऊ लौटेंगे। जल्द ही प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर नए सिरे से कार्यभार ग्रहण करेंगे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के एजेंडे को गांव-गांव लागू कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed