फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manoj Tiwari met people during morning walk at Botanical Garden in Lucknow

Lucknow: जनता को भाजपा की कार्य संस्कृति की आदत पड़ गई... मनोज तिवारी ने की मोदी सरकार के नौ साल पर चर्चा

Mon, 12 Jun 2023 01:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Jun 2023 01:51 PM IST
सार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी लखनऊ स्थित बॉटनिकल गार्डन में मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मिले। उन्होंने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां बताई। 

विज्ञापन
Manoj Tiwari met people during morning walk at Botanical Garden in Lucknow
चाय पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जमीन पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए संपर्क अभियान जारी है। सोमवार सुबह भाजपा सांसद मनोज तिवारी लखनऊ के बॉटनिकल गार्डन में पहुंचे और यहां लोगों से मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों पर चर्चा की।

विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां लोगों को बताई और कहा कि मोदी का एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


उन्होंने शहर के हजरतगंज में चाय पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश समझ चुका है कि मोदी देश की जरूरत हैं।

'जनता को भाजपा की कार्य संस्कृति की आदत लग चुकी है'
देश के लोग समझ चुके हैं कि मोदी के आने पर ही देश सुरक्षित है। इससे विपक्षी दलों के होश उड़े हुए हैं। वो सिर्फ अपनी भ्रष्टाचार से बनाई गई सल्तनत बचाने में जुटे हुए हैं। सपा के '80 हराओ भाजपा हटाओ' के नारे पर उन्होंने कहा सपा ने सत्ता में रहने के दौरान अपराधियों, माफियाओं और गुंडों को प्रश्रय दिया है। अब जनता उन्हें सत्ता में नहीं लाएगी। जनता को भाजपा की कार्य संस्कृति की आदत लग चुकी है। उन्होंने कहा सपा का हिंदुत्व दिखावे का है और चुनावी है जबकि हमारे हिंदुत्व का मूल सबका साथ सबका विकास है। जो कि भाजपा का मूल मंत्र है। चुनाव आने पर मंदिर जाने का दिखावा करने से कुछ नहीं होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed