'गोवा में ही रहना चाहता था, मोदीजी ने दिल्ली बुला लिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पिछले कुछ बरसों में कमजोर हुई उत्तर प्रदेश की राजनीतिक ताकत फिर बढ़ गई है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री यूपी से ही हैं। रविवार को भी इस सूबे से कई मंत्री बने हैं। परिकर ने कहा, उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बनना चाहिए। इसके लिए मुझसे जो बन पड़ेगा, जरूर करूंगा।
केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पर्रिकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के सिलसिले में रविवार शाम लखनऊ पहुंचे।
मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे गोवा में ही रहना चाहते थे। मोदीजी ने दिल्ली बुला लिया। उन्हें देश के लिए कुछ करने में सहयोग देने का मौका मिला है। वे इसके लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।
एक सवाल के जवाब में परिकर ने कहा कि 80 सांसद देने वाले यूपी की जो ताकत पहले थी, वह फिर लौट रही है। बाहरी नेताओं को राज्यसभा भेजने के सवाल पर उन्होंने टिप्पणी की, गोवा से हूं, देश से हूं।
यूपी में नेताओं की कमी नहीं
पर्रिकर ने कहा, यूपी में नेताओं की कमी नहीं है। रविवार को भी यहां के कई नेताओं को केंद्रीय मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। वे राज्यसभा में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे, लोकसभा में नहीं। राष्ट्रीय राजनीति के लिए राज्यसभा एक रूट होता है।
सफाई से बढ़ सकता है सूबे में टूरिज्म
मोदी द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सफाई अभियान के लिए नवरत्नों में शामिल करने के सवाल पर परिकर ने कहा कि मैं जिस राज्य से आता हूं, वहां टूरिज्म काफी है।
यूपी में यदि सफाई पर ध्यान दिया जाए तो टूरिज्म को दो-तीन गुना बढ़ाया जा सकता है। सफाई सबसे महत्वपूर्ण है, इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए।