{"_id":"674e11e0f9c121d8550fd254","slug":"mankapur-bdo-and-his-aunt-face-to-face-regarding-possession-of-house-raebareli-news-c-101-1-slko1031-123525-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मकान पर कब्जेदारी को लेकर मनकापुर बीडीओ व उनकी चाची आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मकान पर कब्जेदारी को लेकर मनकापुर बीडीओ व उनकी चाची आमने-सामने
Tue, 03 Dec 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के नेहरू नगर में मकान पर कब्जेदारी को लेकर गोंडा के मनकापुर बीडीओ और उनकी चाची आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धमकाने, गालीगलौज करने की तहरीर पुलिस को दी है। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से मकान पर कब्जेदारी को लेकर तनातनी चल रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
रायबरेली शहर क्षेत्र के नेहरू नगर की रहने वाली माया श्रीवास्तव ने सदर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी सास के निधन के बाद लखनऊ के आलमबाग कोतवाली क्षेत्र के पकरी के पुल के निकट रहने वाले जेठ नेहरू नगर स्थित मेरे मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। एक दिसंबर २०२४ को उनके जेठ, भतीजे, भतीजी के साथ घर आए और जबरन मकान खाली कराने का दबाव बनाने लगे।
विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। पीड़िता की मानें तो उनकी भतीजी इस समय गोंडा के मनिकापुर ब्लॉक में बीडीओ के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि वह भी पिता के साथ माैजूद रहीं। जिसका वाहन सहित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं मनकापुर बीडीओ गौरी शाह श्रीवास्तव के मुताबिक उनके पिता ओम प्रकाश श्रीवास्तव सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने अपने नाम से नेहरू नगर में मकान लिया था। चाचा के निधन के बाद पिता ने चाची को मकान रहने के लिए दिया था। भतीजे ने जबरन मकान पर कब्जा कर लिया है। बुआ के कहने पर हम लोग समझौता करने के लिए एक दिसंबर को रायबरेली शहर आए थे।
चचेरे भाई ने उन्हें व उनके पिता को मारने की नियत से गुंडे बुलवाए थे। वीडियो बनाने लगी तो वह भाग गए। पिता ने इंदिरा नगर चौकी में घटना की तहरीर दी है। उधर, सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच करके केस दर्ज कराया जाएगा।